हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रवि बिश्नोई में घुसी 'जडेजा' की आत्मा, अपनी ही गेंद पर किया धमाकेदार रन आउट, रॉकेट थ्रो से उड़े डंडे

IND Vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे पर अभी तक रवि बिश्नोई ने अपने गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। हालांकि उन्होंने अपनी फील्डिंग से भी सभी का ध्यान अपनी और खींचा है। तीसरे टी20 मैच में शानदार कैच लेने के बाद अब उन्होंने एक धमाकेदार रनआउट किया।

विज्ञापन

IND Vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 सीरीज में रवि बिश्नोई ने अभी तक अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। तीसरे टी 20 मैच में उन्होंने एक गजब का कैच पकड़ा था, जिसे देख कर सब हैरान रह गए थे। कुछ ऐसा ही चौथे टी 20 मैच में भी देखने को मिला। हालांकि इस बार उन्होंने कोई कैच नहीं पकड़ा था बल्कि रन आउट था। ये रन आउट उन्होंने अपनी ही गेंद पर और अपने ही फॉलो थ्रू में किया था। उनके थ्रो को देख कर बल्लेबाज़ भी दंग रहा गया था।

जोनाथन कैंपबेल को किया था रन आउट

जिम्बाब्वे की पारी के 15वें ओवर की चौथी गेंद पर बिश्नोई ने रजा को बॉल की थी। रजा ने इस गेंद पर धीरे से रन चुराने की कोशिश की। रजा की कॉल पर जोनाथन कैंपबेल तुरंत ही दौड़ पड़े, लेकिन बीच क्रीज पर ही रजा ने उन्हें मना कर दिया। जब तक वो क्रीज पर वापस आ पाते, रवि ने जोनाथन के एंड पर रॉकेट जैसा थ्रो हिट किया, जो सीधे जाकर स्टंप्स में लगा। इसके बाद जोनाथन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola