इंग्लैंड सीरीज के बीच बदल गई भारतीय टी20 टीम, 6 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री, 7 प्लेयर्स बाहर

IND vs ZIM: इंग्लैंड दौरे के बीच बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टीम में 6 नए खिलाडियों को जगह मिली है, जबकि इंग्लैंड सीरीज खेल रहे 7 प्लेयर्स को बाहर कर दिया गया है.

Team India (Image generated by AI)

Team India (Image generated by AI)

India T20 Sqaud: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है और 7 जुलाई को तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है. इसी बीच BCCI ने टीम इंडिया के अगले दौरे के लिए 15 सदस्यीय टी20 स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस दौरे के लिए सिलेक्टर्स ने टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं. इंग्लैंड दौरे वाली टीम के 7 खिलाड़ियों को बाहर किया गया है, जबकि 6 नए चेहरों को मौका मिला है.

विज्ञापन

भारतीय टी20 टीम में हुई 6 नए खिलाड़ियों की एंट्री

जिम्ब्बावे दौरे के लिए घोषित भारतीय टी20 स्क्वॉड में 6 नए खिलाड़ियों को जगह मिली है. खास बात यह है कि चुने गए 6 नए खिलाड़ियों में से तीन खिलाड़ी पहली बार भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं. यश ठाकुर, प्रभसिमरन सिंह और अशोक शर्मा को पहली बार टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में जगह मिली है. ऐसे में इन तीनों खिलाड़ियों के पास जिम्बाब्वे दौरे पर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का शानदार मौका होगा. IPL में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले प्रभसिमरन को दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हर्ष दुबे को पहली बार भारत की टी20 टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा, रिंकू सिंह और तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी भारतीय टीम में वापसी हुई है.

रिंकू सिंह और मयंक यादव की वापसी

टीम इंडिया के फिनिशर रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे. हालांकि, अब चयनकर्ताओं ने उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए फिर से मौका दिया है. दूसरी ओर, तेज गेंदबाज मयंक यादव लगभग 21 महीने बाद भारतीय टी20 टीम में लौटे हैं. 2024 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले मयंक अब करीब दो साल बाद फिर से भारत की जर्सी में नजर आएंगे.

विज्ञापन

इन 7 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा रहे 7 खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. इनमें संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई शामिल हैं. इसमें से कुछ खिलाड़ियों आराम दिया गया है, जबकि कुछ खिलाड़ियों की छुट्टी हुई है.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के बाद IPL के इन 3 स्टार को मिली टीम इंडिया में जगह, डेब्यू का मौका मिलना तय!

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ