वैभव सूर्यवंशी के बाद IPL के इन 3 स्टार को मिली टीम इंडिया में जगह, डेब्यू का मौका मिलना तय!

IND vs ZIM: बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. वैभव सूर्यवंशी के बाद IPL के नए 3 स्टार खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है.

Team India (Image generated by AI)
1 / 6
Team India (Image generated by AI)

India Squad for Zimbabwe T20I Series: इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम इसी महीने जिम्बाब्वे का दौरा करेगी, जहां टीम तीन मैचों की टी20I सीरीज खेलेगी. 23 जुलाई से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए BCCI ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वैभव के अलावा, IPL के तीन स्टार खिलाड़ियों को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है, जिन्हें दौरे पर डेब्यू का भी मौका मिल सकता है.  

विज्ञापन

IPL के 3 स्टार को मिली टीम इंडिया में जगह

IPL के 3 स्टार को मिली टीम इंडिया में जगह2 / 6

IPL में धमाल मचाने वाले तीन स्टार खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह, अशोक शर्मा और यश ठाकुर को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है. इन तीनों खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

प्रभसिमरन सिंह को मिली टीम इंडिया में जगह

प्रभसिमरन सिंह को मिली टीम इंडिया में जगह3 / 6

25 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 2019 से ही पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं और टीम के प्रमुख खिलाड़ी बन चुके हैं. प्रभसिमरन ने IPL में अब तक खेले 64 मैचों में 156.33 के स्ट्राइक रेट से 1815 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं. उन्हें बतौर विकेटकीपर टीम इंडिया में शामिल किया गया है.

पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं यश ठाकुर

पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं यश ठाकुर4 / 6

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर भी IPL में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं. 27 वर्षीय यश आईपीएल में अब तक खेले 22 मैचों में 10.59 के इकोनॉमी रेट से 27 विकेट हासिल कर चुके हैं. यश भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं और अब वह टीम इंडिया के लिए खेलने को तैयार हैं

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं अशोक शर्मा

गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं अशोक शर्मा5 / 6

24 साल के अशोक शर्मा ने आईपीएल 2026 में ही गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू किया था. दाएं हाथ तेज गेंदबाज ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने 6 मैचों में सिर्फ 4 इकोनॉमी रेट से 6 विकेट चटकाए. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 32 रन देकर 2 विकेट लेना रहा. अब उन्हें टीम इंडिया में भी जगह मिल गई है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम6 / 6

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन