IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को भारी पड़ी एक गलती, 72 रन का हो गया नुकसान

IND vs ZIM 2nd T20I: अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 46 गेंदों में सेंचुरी कूट डाली। इस शतकीय पारी के दौरान अभिषेक को कई जीवनदान मिले।

Team India IND vs ZIM 2nd T20I

Team India IND vs ZIM 2nd T20I

IND vs ZIM 2nd T20I: जिम्बाब्वे दौरे पर गई भारत की युवा टीम रविवार को अलग ही अंदाज में नजर आई। हरारे में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 234 रन ठोक डाले। जिसका पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 134 रन पर ढेर हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने पहले मैच में हार का बदला लेते हुए 100 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि जिम्बाब्वे को अपनी कई गलतियों का खामियाजा उठाना पड़ा। एक ऐसी ही गलती आठवें ओवर में हुई।

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का कैच किया ड्रॉप 

दरअसल, इस ओवर में भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को एक जीवनदान मिला। आठवें ओवर में ल्यूक जॉन्गवे की पांचवीं गेंद पर अभिषेक ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन बॉल काफी ऊंची उड़ गई। जिसे वेलिंगटन मसाकाद्जा कैच नहीं कर सके। उस समय अभिषेक महज 28 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 7 चौके-8 छक्के ठोक 212.77 के स्ट्राइक रेट से 100 रन ठोक डाले। इस तरह जिम्बाब्वे को इस विकेट का खामियाजा उठाना पड़ा और 72 रन का नुकसान हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

फिर मिला जीवनदान 

मसाकाद्जा को दूसरा मौका 13वें ओवर में मिला था, लेकिन उन्होंने सिकंदर रजा की आखिरी बॉल पर भी कैच छोड़ दिया। अभिषेक ने लॉन्ग ऑफ की तरफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी, लेकिन वे आउट नहीं हो सके। फिर इसी ओवर में रजा ने लेग साइड पर बॉल फेंकी। विकेटकीपर ने कैच पकड़ा, लेकिन अभिषेक ने डीआरएस ले लिया। अल्ट्राएज में दिखाई दिया कि बॉल उनके बल्ले से टच नहीं हुई थी। इस तरह अभिषेक को इस मैच में तीन जीवनदान मिले। जिसका जिम्बाब्वे को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। बहरहाल, टीम इंडिया ने इस मैच में रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज कर बता दिया है कि वह असली वर्ल्ड चैंपियन है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज का अगला मुकाबला 10 जुलाई को इसी मैदान पर होगा। इस मैच में एक बार फिर अभिषेक शर्मा की ओपनिंग देखने लायक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ