India vs West Indies T20 Series: वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज की टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी. एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम की नजर टी20 सीरीज भी अपने नाम करने पर होगी. भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होगा. आइए आपको पहले टी20 मैच से जुड़ी पूरी जानकारी देते हैं.
भारत-वेस्टइंडीज पहला T20 कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा.
टीवी पर कहां देखें लाइव?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. भारतीय फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं.
मोबाइल और लैपटॉप पर कैसे देखें लाइव?
भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस पर जियोहॉस्टार ऐप के जरिए लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
IND vs WI T20 हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को 10 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं, दोनों टीमों के बीच खेला गया एक मैच बेनतीज रहा.
ये भी पढ़ें- धमाकेदार शतक के बाद भी खुश नहीं केएल राहुल! आखिर किस बात से टूट गया दिल?
IND vs WI T20 Series: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव और नमन धीर.
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.
भारत-वेस्टइंडीज T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
6 अक्टूबर – पहला टी20 मैच – इकाना स्टेडियम, लखनऊ
9 अक्टूबर – दूसरा टी20 मैच – जेएससीए स्टेडियम, रांची
11 अक्टूबर – तीसरा टी20 मैच – होल्कर स्टेडियम, इंदौर
14 अक्टूबर – चौथा टी20 मैच – राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद
17 अक्टूबर – पांचवां टी20 मैच – एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा के संन्यास पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, रिटायरमेंट के लिए तय कर दिया खास ‘टारगेट’
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
52 mins agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 hr ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
2 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines