रोहित शर्मा के संन्यास पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, रिटायरमेंट के लिए तय कर दिया खास 'टारगेट'
Rohit Sharma: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को संन्यास से पहले बड़ा लक्ष्य दिया है. गावस्कर चाहते हैं कि रोहित संन्यास लेने से पहले अपनी उम्र से ज्यादा शतक लगाए. रोहित अब तक 35 वनडे शतक लगा चुके हैं.
सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को संन्यास से पहले दिया बड़ा लक्ष्य (PIC Credit- ANI?X)
Sunil Gavaskar on Rohit Sharma: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में टीम इंडिया को 5 विकेट से करारी हार सामना करना पड़ा. हालांकि, भारत ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 92 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन वह शतक से सिर्फ 8 रन से चूक गए. रोहित की इस पारी पर भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने निराशा और गुस्सा जाहिर किया है. साथ ही उन्होंने रोहित के सामने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के लिए अनोखा लक्ष्य रख दिया है.
विज्ञापन
रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर क्या बोले गावस्कर?
सुनील गावस्कर ने जियोस्टार से बातचीत में कहा कि, “रोहित शर्मा के 92 रन पर आउट होने से मुझे जो निराशा हुई है, क्योंकि वह शतक नहीं बना सके. वह संभवतः वनडे वर्ल्ड कप 2027 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं. उस समय पर जब वह संन्यास लेने का फैसला करें, तो मैं व्यक्तिगत रूप से यह चाहूंगा कि रोहित के वनडे शतकों की संख्या उनकी उम्र से अधिक हो.”
विज्ञापन
गावस्कर ने आगे कहा, “अगर रोहित तीसरे वनडे में शतक बना लेते, तो वह अपने 36वें शतक के साथ इस उपलब्धि के और करीब पहुंच जाते. मेरे लिए, यह खास बात होती है जब किसी खिलाड़ी के शतकों की संख्या संन्यास के समय उसकी उम्र को पार कर जाती है. यह दर्शाता है कि उनका करियर कैसा रहा है और उन्होंने इतने सालों तक किस स्तर को बनाए रखा है. मैं चाहता हूं कि रोहित उस मुकाम तक पहुंचें.”
So easy on the eye 👌
🎥 Glimpses of that crucial 1️⃣3️⃣7️⃣-run partnership between @ImRo45 and @Ruutu1331 💥
गावस्कर ने बताया कि अपने करियर के आखिरी दौर में वह खुद चाहते थे कि उनके टेस्ट शतकों की संख्या उनकी रिटायरमेंट की उम्र के बराबर हो. उन्होंने बताया कि वह तीन बार 90 के स्कोर पर आउट हुए थे और अगर उन पारियों को शतक में बदल पाते तो उनके टेस्ट शतकों की संख्या 38 हो जाती.
विज्ञापन
‘रोहित सिर्फ 30-40 रन बनाने वाले बल्लेबाज नहीं’
गावस्कर ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद रोहित के बल्लेबाजी अंदाज में आए बदलाव पर भी बात की. उन्होंने कहा कि 2023 वर्ल्ड कप में रोहित पहली ही गेंद से बेहद आक्रामक बल्लेबाजी करते थे और जल्दी आउट होने का जोखिम भी उठाते थे. हालांकि, अब रोहित को अपने विकेट की अहमियत का ज्यादा एहसास है.
गावस्कर के मुताबिक, रोहित ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जो सिर्फ 30-40 रन बनाकर आउट हो जाएं, बल्कि वह शतक लगाने की क्षमता रखने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने कहा कि रोहित जब बड़ा स्कोर बनाते हैं तो 70-80 गेंदों में शतक तक पहुंच सकते हैं, जो 50 ओवर के मैच में टीम के लिए बेहद फायदेमंद होता है. साथ ही, इससे उनकी धीमी बल्लेबाजी को लेकर होने वाली आलोचनाओं का भी जवाब मिल जाता है.
विज्ञापन
Look what it means to the Hitman 🤩👌
🎥 A memorable celebration during a memorable knock 🥳
गावस्कर के मुताबिक रोहित को लगाने होंगे कितने शतक?
39 वर्षीय रोहित शर्मा के नाम फिलहाल वनडे क्रिकेट में 35 शतक दर्ज हैं. अगर वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलते हैं, तो टूर्नामेंट के अंत तक उनकी उम्र 40 साल हो जाएगी. ऐसे में सुनील गावस्कर की इच्छा पूरी करने के लिए रोहित को अपने संभावित संन्यास तक कम से कम 6 और वनडे शतक लगाने होंगे. ऐसा करने पर उनके नाम कुल 41 वनडे शतक हो जाएंगे, जो उनकी 40 साल की उम्र से ज्यादा होंगे. हालांकि, रोहित के लिए यह लक्ष्य आसान नहीं होगा. 2027 वर्ल्ड कप तक उनके पास सीमित वनडे मुकाबले ही होंगे, ऐसे में 6 शतक लगाना उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है.