Jasprit Bumrah: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने 25 सितंबर को भारतीय दल का ऐलान किया. भारतीय टीम में ज्यादातर उन खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार खेल दिखाया था. इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह को भी मौका मिला है. लेकिन अगरकर का ये फैसला पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान को पसंद नहीं आया है. उन्होंने जस्सी के सेलेक्शन पर सवाल खड़े किए हैं.
जसप्रीत बुमराह के सेलेक्शन पर उठाए सवाल
पठान का मानना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह को आराम देना चाहिए और उनकी जगह पर किसी युवा तेज गेंदबाज को भविष्य के तौर पर मौका देना चाहिए. उन्होंने कहा कि इन दो टेस्ट मैचों में एक युवा तेज गेंदबाज को न खिलाना एक मौका गंवाने जैसा लगता है, लेकिन टीम की यही दिशा है. अगर मैं चयनकर्ता या मैनेजर होता, तो मैं जरूर एक युवा तेज गेंदबाज को मौका देने की कोशिश करता, उनके विकास पर ध्यान देता, न कि सिर्फ तेज नतीजों पर. बुमराह टेस्ट क्रिकेट के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो शानदार है.
पठान को लगता है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ बुमराह जैसे स्टार गेंदबाज की जगह किसी नए युवा तेज गेंदबाज को मौका देना चाहिए था.
आठ अच्छे तेज गेंजबाजों का समूह तैयार करने की जरूरत
पठान ने भविष्य पर बात करते हुए कहा कि भारत को तीन या चार नहीं बल्कि आठ अच्छे तेज गेंदबाजों के समूह की जरूरत है. अक्षर की वापसी से टीम मजबूत हुई है. जब अक्षर वाशिंगटन और जडेजा के साथ खेलते हैं, तो टीम की बल्लेबाजी में गहराई आती है. क्या इसका मतलब यह है कि कुलदीप यादव फिर से टीम से बाहर हो सकते हैं? मैं उन्हें खेलते हुए जरूर देखना चाहूंगा, लेकिन घरेलू परिस्थितियों में आमतौर पर केवल दो तेज गेंदबाज ही खेलते हैं, इसलिए उनकी जगह पक्की नहीं है.
ये भी पढ़ें: UPL T20 2025: देहरादून वॉरियर्स के पहले 6 मैचों का शेड्यूल, जानें कब-कब मैदान पर उतरेगी युवराज की टीम
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का दल
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव.
ये भी पढ़ें: UPL T20 2025: देहरादून वॉरियर्स के पहले 6 मैचों का शेड्यूल, जानें कब-कब मैदान पर उतरेगी युवराज की टीम
संबंधित खबरें
पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
16 mins agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
34 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
57 mins agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
1 hr agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
1 hr agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला 4 मैच में मौका? गंभीर ने बताई अंदर की बात
2 hrs agoVIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
2 hrs ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
2 hrs ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines