Live Updates
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: चौथे दिन का खेल हुआ खत्म
चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है. 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 18 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं. भारत को जीत के लिए 58 रन बनाने हैं. केएल राहुल 54 गेंदों में 25 और साई सुदर्शन 47 गेंदों में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: राहुल और सुदर्शन ने संभाली पारी
जायसवाल के आउट होने के बाद राहुल और सुदर्शन ने पारी संभाल ली है. 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 41/1 है. सुदर्शन 18 और राहुल 15 रनों पर खेल रहे हैं.
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: भारत को लगा पहला झटका
यशस्वी जायसवाल आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. उन्होंने 7 गेंदों में 8 रन बनाए और बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए. भारत का स्कोर 9/1 है.
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: भारतीय पारी का आगाज
भारतीय पारी का आगाज हो चुका है. टीम इंडिया को जीत के लिए 121 रन बनाने हैं. क्रीज पर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुके हैं.
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: 390 रनों पर सिमटी वेस्टइंडीज की दूसरी पारी
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 118.5 ओवर में 390 रनों पर सिमट गई है. वेस्टइंडीज ने 120 रनों की बढ़त हासिल की है. भारत को जीत के लिए 121 रन बनाने होंगे.
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: चाय के बाद खेल हुआ शुरू
चाय ब्रेक के बाद खेल शुरू हो चुका है. भारत को आखिरी विकेट की तलाश है. भारतीय गेंदबाज जल्द से जल्द आखिरी विकेट चटकाना चाहेंगे.
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: दूसरे सेशन का खेल खत्म
चौथे दिन दूसरे सेशन का खेल खत्म हो चुका है. वेस्टइंडीज ने 9 विकेट खोकर 361 रन बना लिए हैं. वेस्टइंडीज के पास अब 91 रनों की बढ़त हो गई है. दूसरे सेशन में कुलदीप यादव ने 3 विकेट चटकाए. दूसरे सेशन में वेस्टइंडीज ने 106 रन बनाए और टीम इंडिया ने 6 विकेट हासिल किए.
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: जसप्रीत बुमराह ने दिलाई एक और सफलता
जसप्रीत बुमराह ने एक और विकेट झटका. उन्होंने एंडरसन फिलिप को पवेलियन का रास्ता दिखाया. एंडरसन फिलिप 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दूसरे सेशन में वेस्टइंडीज ने 109 रन बनाए.
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: जसप्रीत बुमराह ने झटका विकेट
पारी के 95वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने जोमेल वारिकन को क्लीन बोल्ड कर दिया. ये बुमराह का मैच में पहला विकेट रहा.
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: कुलदीप यादव को एक ही ओवर में मिली दूसरी सफलता
कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में वेस्टइंडीज को बैक टू बैक 2 झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया है. कप्तान रोस्टन चेज के बाद पियरे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. वेस्टइंडीज का स्कोर 298/7
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: कुलदीप यादव को मिली दूसरी सफलता
कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज की पारी का अंत किया है. रोस्टन चेज 40 रन बनाकर आउट हुए. वेस्टइंडीज का स्कोर 298/6
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: वेस्टइंडीज को लगा पांचवां झटका
कुलदीप यादव ने टेविन इमलाच के रूप में वेस्टइंडीज को पांचवां झटका दिया है. टेविन इमलाच 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वेस्टइंडीज का स्कोर 293/5
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: वेस्टइंडीज को लगा चौथा झटका
वेस्टइंडीज को शाई होप के रूप में चौथा बड़ा झटका लगा है. शाई होप 103 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को ये विकेट दिलाया है. वेस्टइंडीज का स्कोर 271/4
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: शाई होप ने जड़ा शतक
फॉलोऑन मिलने के बाद वेस्टइंडीज की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली है. जॉन कैंपबेल के बाद अब शाई होप ने भी शतक लगा दिया है. वेस्टइंडीज का स्कोर 270/3
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू
दिल्ली टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है. शाई होप शतक के करीब बढ़ रहे हैं. कुलदीप यादव ने दूसरे सेशन में गेंदबाजी की शुरुआत की है. वेस्टइंडीज का स्कोर 252/3
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: पहले सेशन का खेल खत्म
दिल्ली टेस्ट के चौथे दिन पहले सेशन का खेल खत्म हो चुका है. लंच ब्रेक तक वेस्टइंडीज ने 3 विकेट खोकर 253 रन बना लिए हैं. फिलहाल शाई होप 92 और रोस्टन चेज 23 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं.पहले सेशन में एकमात्र विकेट रवींद्र जडेजा को मिला.
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: जॉन कैंपबेल ने किया बड़ा कारनामा
जॉन कैंपबेल 115 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वो इसी के साथ 23 साल बाद भारत में शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज बन चुके हैं. पिछले कई सालों से कोई भी ओपनर भारत में 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पा रहा था और इस सिलसिले को जॉन ने खत्म किया.
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका
रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज को जॉन कैंपबेल के रूप में तीसरा बड़ा झटका दिया है, कैंपबेल 115 रन बनाकर आउट हुए हैं. वेस्टइंडीज का स्कोर 212/3
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: कैंपबेल ने जड़ा शतक
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजी जॉन कैंपबेल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला टेस्ट शतक लगाया है. वेस्टइंडीज का स्कोर 195/2
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: चौथे दिन का खेल शुरू
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है. वेस्टइंडीज का स्कोर 173/3
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: कुलदीप यादव ने चटकाए 5 विकेट
पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ से स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया. कुलदीप नें पहली पारी में सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे.
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: कैंपबेल शतक के करीब
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने 87 रन बना लिए थे. वे अपने शतक के करीब है. कैंपबेल और शाई होप के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है.
IND vs WI 2nd Test Day 4 Live: वेस्टइंडीज 97 रन पीछे
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 2 विकेट खोकर 172 रन बना लिए थे. फिलहाल वेस्टइंडीज की टीम भारत से 97 रन पीछे है.
India vs West Indies 2nd Test Day 2 Live Score in Hindi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया इस मैच में काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है. पहली पारी में टीम इंडिया ने 518 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था, इसके बाद वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रनों पर सिमट गई थी.
फिर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन दिया. चौथे दिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 390 रनों पर सिमटी. भारत को अब जीत के लिए 181 रन बनाने हैं. भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं.
नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट्स…
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
17 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
52 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
59 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines