India vs Sri Lanka XI Warm-up Match Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया आज यानी शुक्रवार, 7 अगस्त से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. यह मैच 7 से 9 अगस्त तक खेला जाएगा और भारतीय खिलाड़ियों के लिए श्रीलंकाई परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने का अच्छा मौका होगा.
15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भारत के लिए बेहद अहम है. ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस प्रैक्टिस मैच के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहेगी. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
कब खेला जाएगा IND vs SL XI वॉर्म-अप मैच?
भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच वॉर्म-अप मुकाबला 7 अगस्त (शुक्रवार) से 9 अगस्त तक खेला जाएगा. पहले यह मुकाबला 4 दिनों का था, लेकिन बाद में शेड्यूल में बदलाव करते हुए इसे 3 दिन का कर दिया गया.
कहां खेला जाएगा मुकाबला?
भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच यह वॉर्म-अप मैच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (NCC) ग्राउंड में खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच यह वॉर्म-अप मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे होगी. मौसम अनुकूल रहने पर एक दिन में करीब 90 ओवर का खेल होगा और खेल शाम लगभग 5:00 बजे तक चलेगा.
IND vs SL XI: कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत बनाम श्रीलंका इलेवन वॉर्म-अप मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा, आप SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: भारतीय टीम के 3 नए स्टार्स को गौतम गंभीर ने दी अहम सलाह, जानिए क्या कहा
IND vs SL XI Warm-up Match: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन (फिटनेस पर निर्भर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी.
श्रीलंका XI: निशान मदुश्का (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, रविन्दु रसंथा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, इसिता विजेसुंदरा, असंका मनोज, अंजला बंदरा और केशरा नुवांथा.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी क्रिकेटर पर 2 साल का बैन, जानिए किस बड़ी गलती की मिली सजा
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines