IND vs SL: आखिरी मैच में टॉस पर टिकी होगी जीत-हार, देखें क्या कहते हैं भारत के आंकड़े?

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का अंतिम मैच कल दोपहर में खेला जाएगा। इस मैच में भारत के लिए करो या मरो की स्थिति बनी हुई है।

team india

team india

IND vs SL ODI Cricket Series: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में मेजबान श्रीलंका की टीम ने 1-0 से बढ़त बनाई हुई है। वहीं, सीरीज का पहला मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहा था। अब सीरीज का आखिरी मैच कल दोपहर ढाई बजे खेला जाएगा। भारत के लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति वाला है। जबकि, मेजबान टीम आखिरी मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरेगी।

सीरीज में अब तक का प्रदर्शन 

भारतीय टीम ने मेजबान टीम को टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर हराया था। इसके बाद वनडे क्रिकेट सीरीज शुरू हुई, लेकिन यहां टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। दोनों टीमों के बीच पहला मैच ड्रॉ रहा, जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका ने 32 रन से जीत दर्ज की। दोनों ही मैचों में टीम इंडिया की बल्लेबाजी कमजोर नजर आई। टीम के दिग्गज बल्लेबाज श्रीलंका के पार्ट टाइमर गेंदबाज और स्पिन गेंदबाजी के आगे घुटने टेकते रहे।

सीरीज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी रोहित सेना 

आखिरी वनडे मैच में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। अगर आखिरी मैच टीम इंडिया जीत लेती है तो सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म होगा। वरना, अगर टीम अपना अंतिम मैच भी हार जाती है तो वह सीरीज 2-0 से गंवा बैठेगी।

टॉस जीतना क्यों जरूरी 

सीरीज में खेले गए अब तक दोनों मैचों में टीम इंडिया ने टॉस गंवाया है। श्रीलंका ने दोनों मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले मैच में श्रीलंका ने 230 तो दूसरे मैच में श्रीलंका ने 240 रन का स्कोर बनाया था। दोनों मैचों में श्रीलंका के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों पर हावी नजर आए थे। जिस मैदान पर मैच खेला जा रहा है वहां की पिच भी पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए मुफीद साबित हो रही है।

दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाजों को पिच से अतिरिक्त मदद मिल रही है। इससे श्रीलंका के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर टूट पड़ रहे हैं। दूसरी पारी में बल्लेबाजों का स्पिन गेंद खेलना मुश्किल हो रहा है। माना जा रहा है कि तीसरे मैच में भी केमोबेश पिच का यही रोल होगा। ऐसे में टीम इंडिया तीसरे मैच में टॉस जीतकर 230-240 रन का स्कोर बनाती है तो वह मेजबान टीम के लिए मुश्किल स्थिति पैदा कर सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ