WWE Raw में वापस आएंगे Roman Reigns, इन 5 चीजों से फैंस के उड़ा सकते हैं होश

WWE Raw का आगामी एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. रोमन रेंस भी शो में एंट्री करने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं कि वो रेड ब्रांड में क्या कर सकते हैं.

WWE
1 / 6

WWE Raw: रोमन रेंस इस साल लगातार चर्चा में चल रहे हैं. उन्होंने रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी. वो लगातार इसे डिफेंड कर रहे हैं. जेकब फाटू को वो दो बार हरा चुके हैं. समरस्लैम में सैथ रॉलिंस को उन्होंने मात दी थी. रेंस के लिए आने वाले महीने भी काफी महत्वपूर्ण हैं. उनके तगड़े मुकाबले हो सकते हैं. उनका टाइटल रन शानदार होने वाला है. इस हफ्ते रेंस रेड ब्रांड में भी कदम रखने वाले हैं. सभी जानना चाहते हैं कि उनका अगला कदम क्या होगा. यहां हम आपको पांच चीजों के बारे में बताएंगे जो रेंस इस हफ्ते रेड ब्रांड में कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एलए नाइट के ऊपर हो सकता है हमला

एलए नाइट के ऊपर हो सकता है हमला2 / 6

एलए नाइट ने कुछ हफ्ते पहले रोमन रेंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी थी. नाइट लंबे समय से ब्लडलाइन के पीछे पड़े हैं. उन्होंने कई बार रेंस के ऊपर भी निशाना साधा है. अब रेंस उन्हें इस हफ्ते सबक सिखा सकते हैं. हो सकता है कि नाइट के ऊपर रेंस खतरनाक हमला कर दें. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सिकोआ को कर सकते हैं ब्लडलाइन में शामिल

सिकोआ को कर सकते हैं ब्लडलाइन में शामिल3 / 6

सोलो सिकोआ पिछले हफ्ते जे उसो से हार गए थे. अब उन्हें ब्लडलाइन में शामिल किया जाएगा. इस हफ्ते रोमन उन्हें लेकर फैसला लेने वाले हैं. सिकोआ को रेंस दोबारा ब्लडलाइन में लाकर सभी को चौंका सकते हैं. रेंस बड़ा कदम उठा सकते हैं. (Photo: WWE.com)

क्या होगी नाइट की चुनौती स्वीकार?

क्या होगी नाइट की चुनौती स्वीकार?4 / 6

रोमन रेंस और एलए नाइट का आमना-सामना होना पक्का है. रोमन रेंस इस हफ्ते नाइट द्वारा दी गई चुनौती को स्वीकार कर सकते हैं. दोनों के बीच ऑफिशियल मैच का ऐलान किया जा सकता है. रेंस उन्हें बड़ा मौका देकर खुश कर सकते हैं. वैसे भी इन दोनों के टक्कर हर कोई देखना चाहता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सिकोआ पर हमला

सिकोआ पर हमला5 / 6

सोलो सिकोआ कोई ना कोई बड़ा कदम जरूर उठा सकते हैं. वो आसानी से रोमन रेंस की ब्लडलाइन में नहीं जाने वाले हैं. सिकोआ अगर कुछ गड़बड़ करेंगे तो फिर उनके ऊपर रोमन द्वारा अटैक किया जा सकता है. रेंस उन्हें स्पीयर और सुपरमैन पंच से धराशाई कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

ब्लडलाइन को दे सकते हैं आदेश

ब्लडलाइन को दे सकते हैं आदेश6 / 6

रोमन रेंस ब्लडलाइन को बड़ा आदेश दे सकते हैं. वो द उसोज़ और जेकब फाटू के साथ मिलकर बड़ा गेम खेल सकते हैं. बैकस्टेज उसोज़ और फाटू द्वारा नाइट पर हमला हो सकता है. रेंस बाद में बता सकते हैं कि ऐसा करने के लिए उन्होंने ही कहा था. ये भी एक मजेदार कदम होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन