हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: गंभीर और रोहित से हुईं ये 3 बड़ी गलतियां, कहीं निकल ना जाए हाथ से मैच

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट मैच में टीम इंडिया सिर्फ 46 रनों पर ही ढेर हो गई। विराट कोहली, सरफराज खान, जडेजा, अश्विन, राहुल बिना खाता खोले ही आउट हो गए। टीम इंडिया के लिए सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

विज्ञापन

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों का पहला मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की पहली पारी सिर्फ 46 पर ही सिमट गई। टीम इंडिया के 5 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। यह टीम इंडिया का भारत का सबसे कम स्कोर है। टीम के लिए सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। आइये जानते हैं, रोहित और गंभीर के वो तीन फैसले, जिसने टीम इंडिया की मुश्किल को बढ़ा दिया।

पिच का गलत अंदाजा

रोहित शर्मा और गौतम गंभीर दोनों ने ही पिच को लेकर गलत अंदाजा लगाया। पहले दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं हो पाया था। इसके बाद भी रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि रोहित शर्मा के पास पहले गेंदबाजी करने का मौका था और खिलाड़ी भी पिच को बेहतर तरह से समझ सकते थे। रोहित शर्मा ने इस फैसले से टीम इंडिया के लिए परेशानी बढ़ा दी।

 

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिलेगा सरफराज खान को मौका

विज्ञापन

View Results

गलत प्लेइंग XI का चयन

बेंगलुरु में जहां न्यूजीलैंड तीन तेज गेंदबाज को लेकर उतरी है। वहीं, टीम इंडिया इस मैच में तीन स्पिनर्स के साथ नजर आ रही है। पिछले तीन रणजी मैचों में यहां पर सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। इसके बाद भी गौतम गंभीर और रोहित शर्मा ने आकाशदीप को मौका नहीं दिया।

विज्ञापन

 

विराट कोहली को नंबर 3 पर मौका देना

इस मैच से पहले गिल गर्दन में दर्द की वजह से नहीं खेले थे। टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह पर सरफराज खान को मौका दिया था। गिल के ना होने पर विराट कोहली नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे। कोहली का रिकॉर्ड नंबर 3 पर अच्छा नहीं रहा है। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने भेज दिया। उनका ये फैसला भी टीम के खिलाफ रहा और कोहली बिना खाता खोले ही वापस लौट गए।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola