IND vs NZ: कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड 5वां T20I मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. टीम इंडिया पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है और आखिरी मुकाबले में जीत के साथ सीरीज का शानदार अंत करना चाहेगी. यहां जानिए भारत-न्यूजीलैंड 5वां टी20I मुकाबला कितने बजे शुरू होगा.

IND vs NZ

भारत-न्यूजीलैंड की बीच 1 नवंबर को होगा 5वां T20I मुकाबला (PIC Credit - ANI)

IND vs NZ 5th T20I Match Timing and Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार, 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है और शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है. अब आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज करके सीरीज का शानदार अंत करना चाहेगी.

विज्ञापन

वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड की टीम अपनी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इससे पहले आइए जानते हैं भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20I मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और आप इसे कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

कब और कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड पांचवां T20I मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार, 1 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें हैमिल्टन के सेडन पार्क में आमने-सामने होंगी.

कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20I मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे. बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर और मिचेल सैंटनर आमने-सामने होंगे.

विज्ञापन

टीवी पर कहां देखें लाइव मैच?

भारत में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले 5वें टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. भारतीय फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स चैनल के जरिए इस मुकाबले का लाइव प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबला लाइव देख सकते हैं.

मोबाइल और लैपटॉप पर कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

वहीं, मोबाइल, लैपटॉप यूजर्स सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर भारत-न्यूजीलैंड 5वें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. हालांकि, सोनी लिव पर लाइव मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी IN, संजू सैमसन OUT…न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11

IND vs NZ: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, ईशान किशन, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, डेवोन कॉन्वे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ