हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: वनडे सीरीज में कोहली के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, छोड़ सकते हैं सचिन को पीछे

Virat Kohli: टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी से इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के दौरान विराट कोहली एक बड़ा कारनामा कर सकते हैं।

विज्ञापन

Virat Kohli: वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। उनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुना गया है। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान विराट कोहली के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।

सचिन को पीछे छोड़ने का मौका

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली ने अभी तक 36 मैचों में कुल 1340 रन बनाए हैं। उनके नाम तीन शतक और 9 अर्धशतक हैं। भारत के लिए वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर मौजूद हैं। सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ 1455 बनाए हैं। ऐसे में अगर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली 116 रन बना लेते हैं तो वो सचिन को पीछे छोड़कर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे

 

वनडे में बना चुके हैं 13000 से ज्यादा रन

भारत के लिए वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने डेब्यू 2008 में किया था। वो वनडे वर्ल्ड कप 2011, चैंपियंस ट्रॉफी 2013 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 295 वनडे मैचों में कुल 13906 रन बनाए हैं। उनके नाम 50 शतक और 72 अर्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

महेंद्र सिंह धोनी 1546 रन
युवराज सिंह 1523 रन
सचिन तेंदुलकर 1455 रन
विराट कोहली 1340 रन
सुरेश रैना 1207 रन

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड:

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola