IND Vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। उन्होंने इस मैच में 52 रन की पारी खेली है। इस दौरान उन्होंने अपने शानदार करियर में एक और उपलब्धि जोड़ ली है।
बने ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय
वह इंग्लैंड के खिलाफ 4,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले पहले भारतीय और कुल मिलाकर छठे खिलाड़ी बन गए। कोहली ने इंग्लिश टीम के खिलाफ अपने 87वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने आठ शतक और 23 अर्धशतक बनाए हैं।
इसी के साथ वो ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन (5,028 रन), एलन बॉर्डर (4,850), स्टीव स्मिथ (4,815), विवियन रिचर्ड्स (4,488) और रिकी पोंटिंग (4,141) के खास क्लब का हिस्सा बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना 73वां वनडे अर्धशतक बनाया था। उन्होंने 55 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली के लिए ये रन काफी ज्यादा जरूरी था क्योंकि टीम इंडिया को आने वाले समय में चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेना है।
विराट कोहली ने बनाया ये रिकॉर्ड
कोहली एशिया में सबसे तेज 16,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वो एशिया में 16,000 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले केवल दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि सिर्फ 340 पारियों में हासिल की और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने इसी उपलब्धि को हासिल करने के लिए 353 पारियां ली थीं। उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा (360 पारियां) और महेला जयवर्धने (401 पारियां) को भी पीछे छोड़ दिया।
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
10 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
52 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
59 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
2 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
3 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines