नहीं देखा होगा ऐसा रोमांचक मैच! आखिरी गेंद पर मिली जीत, पलट दी हारी हुई बाजी

Zimbabwe vs Afghanistan 1st T20I: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच काफी रोमांच से भरा रहा। इस मैच को मेजबान टीम ने आखिरी गेंद पर जीत लिया।

ZIM vs AFG

ZIM vs AFG

Zimbabwe vs Afghanistan 1st T20I: अफगानिस्तान की टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच काफी रोमांचक रहा। जिसको आखिरी गेंद पर मेजबान जिम्बाब्वे ने जीत लिया। एक समय लग रहा था कि अफगानिस्तान की टीम इस मैच को आसानी से जीत लेगी, लेकिन जिम्बाब्वे के एक बल्लेबाज ने उनके मुंह से जीत छीन ली। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

आखिरी गेंद पर ऐसे मिली जीत

जिम्बाब्वे को इस मैच को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए थे और टीम के 6 विकेट गिर चुके थे। आखिरी ओवर में ताशिंगा ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। अफगानिस्तान की तरफ से आखिरी ओवर अजमतुल्लाह उमरजई ने किया था। जिसकी पहली गेंद पर ताशिंगा ने शानदार चौका जड़ा था। जिसके बाद अगली दो गेंदों पर ताशिंगा ने 2-2 रन लिए। इसके बाद चौथी गेंद पर कोई रन नहीं आया।

अब जिम्बाब्वे को 2 गेंद पर जीत के लिए 3 रन चाहिए थे, फिर पांचवीं गेंद पर ताशिंगा ने दो रन लिए और मैच आखिरी गेंद पर पहुंच गया। आखिरी गेंद पर दोनों टीमों की धड़कने बढ़ने लगी थी। जिम्बाब्वे को एक गेंद पर 1 रन चाहिए था। अब आखिरी गेंद पर ताशिंगा ने एक रन लेकर टीम को जीत दिला दी। ताशिंगा ने इस मैच में नाबाद 16 रनों की पारी खेली।

जिम्बाब्वे ने 4 विकेट से जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए करीम जनत ने सबसे ज्यादा 54 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान करीम ने 5 चौके लगाए थे। इसके अलावा मोहम्मद नबी ने 27 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली थी। नबी ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और एक छक्का लगाया था।

जिसके बाद मेजबान जिम्बाब्वे ने इस लक्ष्य को 20 ओवर में 6 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था। जिम्बाब्वे की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ब्रायन ने सबसे ज्यादा 49 रन की पारी खेली थी। वहीं अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नवीन-उल-हक ने 3 विकेट चटकाए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ