IND vs ENG Rohit Sharma Big Mistake Sarfaraz Khan Convincing DRS Joe Root Ultra Edge

IND vs ENG: रोहित शर्मा से हुई बड़ी चूक, मनाते रहे सरफराज खान लेकिन फिर भी नहीं माने कप्तान

IND vs ENG 5th Test Rohit Sharma Mistake Sarfaraz Khan: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला टेस्ट के शुरुआती 2-3 घंटे काफी मजेदार रहे। ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव का जलवा दिखा। वहीं कप्तान रोहित शर्मा से एक बड़ी भूल हो गई। दरअसल सरफराज खान रोहित शर्मा को मनाते रहे लेकिन फिर भी कप्तान ने एक भी उनकी नहीं सुनी।

IND vs ENG 5th Test Rohit Sharma Mistake Sarfaraz Khan: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम पहले खेलने उतरी और उसकी शुरुआत भी ठीकठाक रही। लेकिन कुलदीप यादव ने जैसे ही दो विकेट झटके इंग्लैंड के बल्लेबाज बीट होने लगे। लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन था। लंच के बाद भारत को तीसरा विकेट मिल सकता था लेकिन रोहित शर्मा से एक बड़ी चूक हो गई। सरफराज खान दरअसल रोहित शर्मा को बीच मैदान मनाते रहे लेकिन कप्तान ने उनकी एक भी नहीं सुनी।

विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?

दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि 27वें ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे जसप्रीत बुमराह और उनके सामने थे जो रूट। पहली गेंद पर जो रूट ने डीफेंड किया और शॉर्ट लेग पर करीब में ही फील्डिंग कर रहे सरफराज खान ने कैच पकड़ लिया। वह पूरी तरह श्योर थे कि गेंद उनके बल्ले से लगी थी। इसलिए वह डीआरएस लेने के लिए कप्तान रोहित शर्मा को मनाते रहे। लेकिन कप्तान ने उनकी नहीं मानी।

विज्ञापन

जब टाइमर बंद हुआ और अल्ट्रा एज दिखाया गया उसके बाद दिखा कि रूट का बल्ला लगा था। इसके बाद रोहित शर्मा निराशा जताते दिखे। अगर यहां रोहित डीआरएस ले लेते तो यह भारत के फेवर में जाता। यहां से भारत को तीसरी सफलता मिल सकती थी। मगर रोहित ने डीआरएस नहीं लिया और बराबर रोहित को मनाते दिखने वाले सरफराज खान भी निराश दिखे।

विज्ञापन

कुलदीप यादव ने दिलाई पहली सफलता

विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए साख की लड़ाई

इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। भारत ने रांची में ही जीत के बाद सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली थी। अब धर्मशाला में भारत सीरीज 4-1 से कब्जाना चाहेगा। वहीं हैदराबाद टेस्ट में जीत के बाद जीत के लिए तरस रही अंग्रेज टीम यहां अपनी साफ बचाने के लिए सीरीज को 3-2 पर खत्म करना चाहेगी। धर्मशाला टेस्ट में बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। क्रॉली और डकेट ने 64 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। मगर यहां इंग्लैंड की टीम अलग अंदाज में खेलती दिखी और बैजबॉल कुछ शांत नजर आया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ