हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: राजकोट में 18 रन बनाते ही इतिहास रचेंगे जोस बटलर, इस खिलाड़ी को छोड़ देंगे पीछे

India vs England: भारत और इंग्लैंड की टीमें मंगलवार को टी-20 सीरीज का तीसरा मैच खेलेंगी। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

विज्ञापन
jos buttler

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाना है। भारत इस सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीत चुका है और 2-0 की बढ़त ले चुका है। इसकी वजह से इंग्लैंड के लिए तीसरा मैच ‘करो या मरो’ की स्थिति वाला हो गया है। इंग्लैंड अगले तीन मैचों में अगर एक मैच भी हारा तो वह सीरीज गंवा देगा। मंगलवार को होने वाले तीसरे मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

बटलर अगर इस मैच में 18 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वो भारतीय धरती पर टी-20 इंटरनेशनल में किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अफगानिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी के नाम फिलहाल यह रिकॉर्ड है, जिन्होंने 25 टी-20 मैचों में 25.27 की औसत और 164.49 की स्ट्राइक रेट से 556 रन बनाए हैं। इसमें तीन फिफ्टी शामिल हैं और इस दौरान उनका हाई-स्कोर 89 रनों का है।

भारत के खिलाफ बटलर का शानदार रिकॉर्ड

दूसरी ओर बटलर ने भारतीय सरजमीं पर अब तक 19 टी-20 मैचों में 44.91 की औसत और 153.56 की स्ट्राइक रेट से 539 रन बनाए हैं, जिसमें चार फिफ्टी शामिल हैं। इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक 458 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का नंबर आता है, जिनके नाम 14 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 445 रन हैं। लिस्ट में पांचवें नंबर पर 435 रनों के साथ अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: रेलवे के खिलाफ ऐसी हो सकती है दिल्ली की प्लेइंग इलेवन, किस पोजीशन पर खेलेंगे विराट?

बटलर ने इंग्लैंड के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन

बटलर भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं, जहां उन्होंने दो मैचों में 56.50 की औसत से 113 रन बनाए हैं। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले मैच में 68 रन बनाए। इंग्लिश कप्तान ने इसके बाद चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 45 रन की पारी खेली। हालांकि उनकी दोनों ही पारियां बेकार गईं और टीम को हार मिली।

विज्ञापन

भारत के खिलाफ तीसरे T20I मुकाबले के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जॉस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

यह भी पढ़ें: हो गया कंफर्म, इस टूर्नामेंट के साथ क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे ‘मिस्टर 360’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola