IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच 28 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने इस सीरीज के पहले और दूसरे मैच में इंग्लैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया की निगाह इस मैच में जीत हासिल करके सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। वहीं, टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास इस मैच में इतिहास रचने का मौका है। आइये जानते हैं कि वो इस मैच में कौन सा बड़ा रिकॉर्ड बनाते हैं:
अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में इतिहास रच सकते हैं। उन्होंने अभी तक 62 टी20 मैच में 98 विकेट लिए हैं। ऐसे में अगर अर्शदीप तीसरे मुकाबले में दो और विकेट ले लेते हैं तो वो भारत के लिए टी20 में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे।
उनसे पहले अभी तक कोई भी भारतीय इस कारनामे को नहीं कर सका है। भारत के लिए उनके बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज चहल हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 96 विकेट लिए हैं।
चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है टीम इंडिया
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले नीतीश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह चोटिल हो गए थे। रिंकू सिंह तीसरे मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह रमनदीप सिंह और शिवम दुबे को शामिल किया गया है। दूसरे टी20 मैच में ध्रुव जुरेल कुछ खास नहीं कर पाए थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट शिवम दुबे को मौका दे सकता है। वो तेजी से रन भी बना सकते हैं और गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
दोनों देशों की स्क्वाड:
टीम इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती हर्षित राणा, शिवम दुबे, रमनदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
इंग्लैंड: बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद, रेहान अहमद, जैकब बेथेल, गस एटकिंसन।