IND vs ENG Pitch Report: नागपुर में टीम इंडिया की पिक्चर सुपरहिट रही। गेंद से हर्षित राणा और रविंद्र जडेजा ने कमाल दिखाया, तो बल्ले से शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर महफिल लूटने में सफल रहे। इंग्लैंड के ना तो बल्लेबाज लय में दिखाई दिए और ना ही गेंदबाज टीम की नैया को पार लगा सके। सीरीज का दूसरा मैच अब कटक में खेला जाना है, जहां टीम इंडिया 2-0 की अजेय बढ़त लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, बटलर एंड कंपनी वापसी करने को बेकरार होगी।
कैसी खेलती है कटक की पिच?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान की पिच से स्पिन गेंदबाजों को अच्छी खासी मदद मिलती है। घूमती गेंदों के खिलाफ बल्लेबाजों के लिए रन बनाना काफी कठिन कार्य होता है। गेंद बल्ले पर फंसकर आती है। स्पिनर्स के साथ-साथ तेज गेंदबाजों को भी शुरुआत में विकेट से मदद मिलती है। यानी कटक के इस ग्राउंड पर बैटर्स को एक-एक रन के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
क्या कहते हैं आंकड़े?
बाराबती स्टेडियम ने अब तक कुल 27 वनडे मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 11 मैचों में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 16 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। यानी टॉस जीतकर इस मैदान पर पहले बॉलिंग करने का फैसला ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। पहली इनिंग में एवरेज स्कोर 229 का रहा है। वहीं, दूसरी पारी में औसतन स्कोर 201 का है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ही खेलते हुए यहां 50 ओवर में 381 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, जो इस ग्राउंड का हाईएस्ट स्कोर भी है। इसके साथ ही टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 189 रन का बचाव भी कर चुकी है।
पहले वनडे में टॉप क्लास प्रदर्शन
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे सीरीज का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया। नागपुर में हर्षित राणा की धारदार गेंदबाजी और जडेजा की फिरकी के आगे अंग्रेजों ने आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम 248 रन बनाकर ढेर हो गई। भारतीय टीम ने 249 रन के लक्ष्य को सिर्फ 38.4 ओवर में महज 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में टीम की ओर से शुभमन गिल ने 87 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 59 रन का योगदान दिया।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines