हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन करेगा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में ओपनिंग? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ का चयन नहीं हुआ है। ऐसे में पहले मैच में नई ओपनिंग जोड़ी नजर आ सकती हैं। इसको लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में खेला जाएगा। यह मैच ग्वालियर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर यह पहला इंटरनेशनल मैच होगा। वहीं, इस मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि पहले मैच में कौन से दो बल्लेबाज सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आएंगे।

ये दो बल्लेबाज करेंगे ओपनिंग

टी 20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि पहले टी20 में बांग्लादेश के खिलाफ संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने कभी भी टीम इंडिया के लिए एक साथ ओपन नहीं किया है। हालांकि अलग-अलग मौके पर वो टीम इंडिया के लिए ओपन कर चुके हैं। अभिषेक शर्मा के लिए ये मैच काफी ज्यादा होने वाला है क्योंकि वो पहली बार भारत में कोई इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। उन्होंने आईपीएल के दौरान कमाल का प्रदर्शन किया था। ऐसे में फैंस को उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें रहेंगी।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान पर जब खेला गया खूनी खेल, भारतीय बल्लेबाजों की जान के भूखे थे गेंदबाज; तीन खिलाड़ी पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन

संजू के पास टीम इंडिया में जगह पक्की करने का मौका

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने हाल में दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में संजू इस मौके का फायदा उठाना चाहेंगे। आईपीएल में संजू सैमसन राजस्थान के लिए कई बार ओपन कर चुके हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि संजू अपने नए जोड़ीदार के साथ क्या कमाल करते हैं। संजू ने बतौर सलामी बल्लेबाज 45.50 की औसत और 175.92 की स्ट्राइक रेट से 95 रन बनाए हैं।

 

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Women’s T20 World cup 2024: क्या खत्म हो जाएगा भारतीय टीम का सेमीफाइनल का सफर? हार के बाद बढ़ी भारत की मुश्किलें

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहिद हृदोय, महमूदुल्लाह, लिटन दास, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, मेंहदी हसन, रिशद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola