हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: जडेजा की इस हरकत से बीच मैदान खफा हुए अंपायर! गेंदबाजी करने से रोका, बातचीत करते दिखे कोहली-रोहित

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान अंपायर ने रविंद्र जडेजा को अचानक गेंदबाजी करने से रोक दिया।

विज्ञापन
Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja Umpire: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल की जंग दुबई के मैदान पर जारी है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। कंगारू टीम ने अपने चार प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। रविंद्र जडेजा का जादू दुबई में सिर चढ़कर बोल रहा है। जड्डू के आगे कंगारू बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आ रहे हैं। जडेजा मार्नस लाबुशेन और जोश इंग्लिस को पवेलियन की राह दिखा चुके हैं। जडेजा धांसू गेंदबाजी तो कर रहे हैं, लेकिन पारी के 19वें ओवर की शुरुआत से पहले वह कुछ ऐसा काम कर गए, जिसके चलते अंपायर ने उन्हें गेंदबाजी करने से रोक दिया। अंपायर और जडेजा के बीच होती लंबी बातचीत को देखकर कोहली-रोहित भी उसमें कूद पड़े।

अंपायर ने जडेजा को गेंदबाजी से रोका

18 ओवर का खेल हो चुका था और पारी का 19वां ओवर रविंद्र जडेजा फेंकने आए। जडेजा ओवर की पहली बॉल डालने की जा रहे थे कि अंपायर ने उन्हें रोक दिया। दरअसल, जडेजा ने अपने बॉलिंग करने वाले हाथ में बैंडेज लपेट रखा था और इस पर अंपायर ने आपत्ति जताई। जड्ड अंपायर को शुरुआत में काफी देर समझाते हुए नजर आए। भारतीय गेंदबाज ने बैंडेज तो लगा रखा था, लेकिन वो बैंडेज उनकी उंगलियों पर नहीं था और यही बात शायद जड्डू अंपायर को समझाने की कोशिश कर रहे थे।

लंबी होती बातचीत को देखकर विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा भी जडेजा के पास पहुंच गए। हालांकि, अंत में जडेजा को अपने हाथ से बैंडेज को निकाला पड़ा और उसके बाद ही अंपायर ने इंडियन स्पिनर को गेंदबाजी करने की अनुमति दी।

विज्ञापन

सिर चढ़कर बोल रहा जडेजा का जादू

दुबई के मैदान पर रविंद्र जडेजा की घूमती गेंदों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। जडेजा के आगे कंगारू बल्लेबाजों के लिए रन बनाना काफी मुश्किल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक जड्डू 8 ओवर का स्पेल फेंक चुके हैं और उनकी झोली में दो विकेट आ गए हैं। जडेजा ने अपना पहला शिकार मार्नस लाबुशेन को बनाया। लाबुशेन जडेजा की गेंद को समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे और विकेटों के सामने पाए गए। इसके बाद जड्डू ने जोश इंग्लिस को पवेलियन की राह दिखाई। इंग्लिस जडेजा की बॉल पर विराट कोहली को आसान सा कैच देकर आउट हुए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola