Border Gavaskar Trophy 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से शुरू हो रही है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी है, जिन्हें पहली पारी टीम में चुना गया है। इन खिलाड़ियों में हर्षित राणा और नितीश रेड्डी जैसे युवा खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं। हालांकि कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें इस सीरीज के लिए नजरअंदाज किया गया है। आइए एक नजर डालते हैं इन खिलाड़ियों पर।
मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज मिस करने वाले खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का है। शमी चोट के बाद वापसी कर चुके हैं और नेट पर गेंदबाजी करनी भी शुरू कर दी है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए ना चुने जाने की वजह उनका घरेलू क्रिकेट ना खेलना है। उनकी जगह बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज आकाश दीप को चुना है।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-नीतीश रेड्डी को मिली टीम में जगह
अक्षर पटेल
शमी जैसा हाल स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के साथ भी हुआ है। अक्षर अकसर टेस्ट स्क्वॉड में शामिल होते रहे हैं, लेकिन यह लगातार दूसरी सीरीज है, जब उन्हें टेस्ट सीरीज में नहीं चुना गया है। उन्हें हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ भी टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला था। अक्षर ने अब तक 14 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 55 विकेट हैं। उन्होंने गेंद के साथ बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए 646 रन बनाए हैं।
रुतुराज गायकवाड़
गायकवाड़ भारत ए की टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया गए हैं और टीम के कप्तान हैं। उन्हें यहां दो फर्स्ट क्लास मैच खेलने हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले गायकवाड़ इस रणजी सीजन दो मैच खेले और तीन पारियों में 223 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी निकला। गायकवाड़ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने अब तक भारत के लिए 6 वनडे और 23 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
ये भी पढ़ें: खून से लथपथ जर्सी, शरीर पर हावी होता दर्द, फिर भी क्रीज पर डटा रहा ‘योद्धा’
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
6 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
7 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
8 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
9 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines