Jasprit Bumrah: भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में 184 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हार के बाद टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से पीछे हो गई है। इस मुकाबले में हार के बाद जसप्रीत बुमराह की तारीफ हो रही है। उन्होंने इस मैच में सभी को प्रभावित किया है। उनकी घातक गेंदबाजों का जवाब ऑस्ट्रेलिया के पास नहीं था। हालांकि दूसरे छोर पर बुमराह को सहयोग नहीं मिला, जिस वजह से टीम इंडिया को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिया है।
बुमराह ने चौथे टेस्ट मैच में मचाया धमाल
जसप्रीत बुमराह ने चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में 4 विकेट लिए थे। वहीं, दूसरे मैच में 5 विकेट लिए थे। इस तरह से उन्होंने इस मैच में 9 विकेट झटके थे। दूसरी पारी में पांच विकेट हॉल लेते ही बुमराह ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मेंअपना 10वां पांच विकेट हॉल पूरा कर लिया था। इसी के साथ वो WTC में 10 पांच विकेट हॉल लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने कमिंस को पीछे कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के नाम WTC में 9 पांच विकेट हॉल दर्ज हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले तेज गेंदबाज
| जसप्रीत बुमराह (भारत) | 10 बार |
| पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया | 9 बार |
| कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) | 7 बार |
| टिम साउथी (न्यूजीलैंड) | 6 बार |
| जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) | 6 बार |
टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 200 से ज्यादा टेस्ट विकेट
2018 में जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए 2018 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वो भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी बने हुए हैं। विरोधी बल्लेबाजों के पास अभी भी उनकी गेंदबाजी का कोई तोड़ नहीं है। वो तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए 44 टेस्ट मैचों में 203 विकेट हासिल किए हैं। ये मुकाम भी उन्होंने हाल में ही हासिल किया है।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines