हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट के बीच भारत को मिली बड़ी गुड न्यूज, कंगारू टीम की बढ़ गई टेंशन

Rohit Sharma:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट के बीच भारतीय टीम को एक गुड न्यूज मिली है, जहां टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा पर्थ पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Rohit Sharma

Rohit Sharma Reached Perth: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला मैच पर्थ में जारी है। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के शतक और केएल राहुल की फिफ्टी के दम पर भारत का मैच में पलड़ा भारी है। पर्थ टेस्ट के बीच भारतीय टीम को एक गुड न्यूज मिल गई है, जहां टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा पर्थ पहुंच चुके हैं। रोहित को 23 नवंबर को मुंबई के छत्रपति इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां वे मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहे थे।

रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पर्थ में पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, जहां उनकी जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीम की कमान संभाली थी। रोहित ने अपने बेटे के जन्म के बाद अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए पैटरनिटी ब्रेक लिया था। यही वजह है कि वो बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की शुरुआत से पहले प्रैक्टिस सेशन में भी नहीं भाग ले पाए थे। रोहित और रितिका ने फिर माता-पिता बनने का जमकर जश्न मनाया था।

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: दूसरे दिन एकदम से क्यों बदल गई पर्थ की पिच, जिसका यशस्वी-राहुल ने उठाया जमकर फायदा, बड़ी वजह आई सामने

विज्ञापन

दूसरे टेस्ट से पहले प्रैक्टिस मैच खेलेंगे रोहित

रोहित अब ऑस्ट्रेलिया में हैं, इसलिए टीम मैनेजमेंट की तत्काल योजना कप्तान को दूसरे मैच के लिए तैयार करने की है। भारतीय टीम में अभी रोहित ही हैं, जिन्होंने अब तक कोई प्रैक्टिस नहीं की है। वो कंगारू टीम के खिलाफ छह दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेंगे, जो 30 नवंबर को खेला जाएगा।

पहली पारी में 150 रनों पर सिमटा भारत

रोहित की गैरमौजूदगी में भारतीय खिलाड़ियों ने पर्थ में सुनिश्चित किया कि टीम को उनकी कमी महसूस ना हो। टीम बेशक पहली पारी में 150 रनों पर सिमट गई, लेकिन इसके बाद उसने अगले तीनों दिन कंगारू टीम पर दवाब बनाए रखा। रोहित की अनुपस्थिति में केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ भारत के लिए ओपनिंग की और दोनों ने दूसरी पारी में रिकॉर्ड तोड़ 201 रनों की ओपनिंग साझेदारी की।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: पर्थ टेस्ट के बीच भारत को मिली बड़ी गुड न्यूज, कंगारू टीम की बढ़ गई टेंशन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola