IND vs ENG वनडे सीरीज में खेलेंगे हार्दिक पांड्या? सामने आया बड़ा अपडेट

हार्दिक पांड्या इन दिनों चोटिल चल रहे हैं. ऐसे में उनकी फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है. भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज को लेकर टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है.

Hardik Pandya/ Image Credit: Instagram
1 / 6
Hardik Pandya/ Image Credit: Instagram

फिलहाल भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को हरा दिया. इस सीरीज में हार्दिक पांड्या को भी चुना गया था. लेकिन वह चोट के कारण बाहर हो गए. अब हार्दिक की फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है. Hardik Pandya/ Image Credit: Instagram  

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ होनी है वनडे सीरीज

इंग्लैंड के खिलाफ होनी है वनडे सीरीज2 / 6

अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होने के बाद हार्दिक को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया. इसके अलावा वह एशियन गेम्स 2026 के लिए भी जापान नहीं जाएंगे. भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेलेगी. Hardik Pandya/ Image Credit: Instagram

विज्ञापन

हार्दिक की फिटनेस पर बड़ा अपडेट

हार्दिक की फिटनेस पर बड़ा अपडेट3 / 6

इस सीरीज से पहले क्या हार्दिक पांड्या फिट हो जाएंगे. ये बड़ा सवाल है. हार्दिक फिलहाल बेंगलुरु स्थित सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में हैं, जहां पर एक सप्ताह तक चले गहन प्रशिक्षण और मैच सिमुलेशन के बाद हार्दिक को हल्की परेशानी हुई. उनके पैर में फिर से खिंचाव आ गया. Hardik Pandya/ Image Credit: Instagram

इस सप्ताह शुरू करेंगे नेट प्रैक्टिस

इस सप्ताह शुरू करेंगे नेट प्रैक्टिस4 / 6

अब हार्दिक पांड्या प्रशिक्षण लेंगे और नियमित दिनचर्या का पालन करेंगे. 32 वर्षीय हार्दिक सप्ताहांत में हल्की जॉगिंग और दौड़ शुरू करेंगे और उसके बाद नेट प्रैक्टिस करें. हार्दिक को लेकर फिलहाल संशय बना हुआ है. हालांकि बीसीसीआई हार्दिक की फिटने को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहेगी. Hardik Pandya/ Image Credit: Instagram

विज्ञापन

बीसीसीआी नहीं लेना चाहेगी जोखिम

बीसीसीआी नहीं लेना चाहेगी जोखिम5 / 6

आगामी वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए हार्दिक को लेकर कोई भी जोखिम बीसीसीआई नहीं लेगी. ऐसे में उनकी फिटनेस पर जल्दबाजी नहीं की जाएगी. रिपोर्ट्स की मानें तो इस सप्ताह ही भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा. Hardik Pandya/ Image Credit: Instagram

हार्दिक का बैकअप हो रहा है तैयार

हार्दिक का बैकअप हो रहा है तैयार6 / 6

फिलहाल हार्दिक की जगह पर टीम इंडिया में नितीश कुमार रेड्डी को मौके दिए जा रहे हैं. उन्हें बैकअप के रूप में तैयार किया जा रहा है. क्योंकि हार्दिक का इंजरी से पुराना नाता रहा है. Hardik Pandya/ Image Credit: Instagram

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन