Champions Trophy: हिंदी कमेंट्री पैनल का हुआ ऐलान, रैना-हरभजन समेत 2 पाकिस्तानी दिग्गजों को मौका

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान हो गया है, जिसमें सुरेश रैना समेत पाकिस्तानी दिग्गजों को भी मौका मिला है।

ct
विज्ञापन

Champions Trophy 2025: आगामी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है। पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। कुल 8 टीमें मेगा इवेंट में भाग लेने के लिए तैयार हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल का ऐलान हो गया है, जिसमें सुरेश रैना के अलावा हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों को मौका मिला है।

रैना, हरभजन समेत इन दिग्गजों को मौका

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल में सुरेश रैना, हरभजन सिंह, वकार युनिस, रॉबिन उथप्पा, मोहम्मद कैफ, अंबाती रायडू, वहाब रियाज, पियूष चावला, वरुण एरॉन, जतिन सप्रू, आकाश चोपड़ा, संजय मांजरेकर, संजय बांगर, दीप दास गुप्ता को मौका मिला है।

विज्ञापन

दर्शकों के लिए नेटवर्क ने हिंदी कमेंट्री पैनल में कई दिग्गजों को जगह दी है। जाहिर है ये पूर्व खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी बेहतरीन कमेंट्री से दर्शकों का दिल जीतेंगे। पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के अलावा दो पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज वकार युनिस और वहाब रियाज को भी मौका मिला है।

कहां देख सकते हैं चैंपियंस ट्रॉफी?

चैंपियंस ट्रॉफी का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा भारत के मैच दूरदर्शन पर भी फ्री में देखा जा सकता है। वहीं मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो स्टार पर की जाएगी। दर्शक मेगा इवेंट का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का शेड्यूल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। दूसरा मैच 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। वहीं लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च को खेलना है। ये सभी मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। खास बात ये है कि इस मैदान पर भारतीय टीम एक भी वनडे मैच नहीं हारी है। भारत का रिकॉर्ड इस मैदान पर काफी शानदार है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ