Hashim Amla: क्रिकेट का इतिहास काफी बड़ा है। कई सारे दिग्गज बल्लेबाज देखने को मिले हैं, जिन्होंने काफी रन बनाए और अपनी टीमों को बड़े मुकाबलों में जीत दिलाई। अब साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला ने क्रिकेट इतिहास के 3 सबसे बेस्ट बल्लेबाजों के नाम बताए। इसमें उन्होंने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को शामिल किया लेकिन ‘द गॉड’ सचिन तेंदुलकर को उनकी लिस्ट में जगह नहीं मिल पाई है।
हाशिम अमला ने बताए इतिहास के 3 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए हाशिम अमला ने इतिहास के सबसे शानदार बल्लेबाजों के बारे में बात की। इसी बीच उन्होंने तीन नाम सामने रखे। उन्होंने विराट कोहली का नाम सबसे पहले लिया। इसके अलावा उन्होंने लिस्ट में पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान और मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स को भी शामिल किया। उन्होंने आखिरी नाम के रूप में वेस्ट इंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स का भी जिक्र किया। यह तीनों ही शानदार बल्लेबाज हैं। अमूमन जब भी महान बल्लेबाजों की बात होती है, तो सचिन तेंदुलकर का नाम जरूर आता है लेकिन अमला की राय अलग है।
हाशिम अमला ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए हैं 18 हजार से ज्यादा रन
हाशिम अमला का अंतर्राष्ट्रीय करियर काफी जबरदस्त साबित हुआ है। उन्होंने 2004 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और बाद में वो सभी प्रारूप खेलते हुए नजर आए। अमला ने 124 टेस्ट मैच खेले और 9282 रन बनाए। इसी बीच उन्होंने 28 शतक और 41 अर्धशतक अपने नाम किए। वनडे में अमला साउथ अफ्रीका के लिए 181 मैचों में नजर आए हैं और उन्होंने इसी बीच 49.46 की औसत से 8113 रन जड़े।
एकदिवसीय मैचों में अमला के नाम 27 शतक और 39 अर्धशतक हैं। उनका प्रदर्शन टी20 इंटरनेशनल में बढ़िया रहा है। आपको बता दें कि उन्होंने 44 मैच खेले और 1277 रन बनाए। उन्होंने इसी बीच एक भी शतक नहीं लगाया लेकिन 8 बार 50 का आंकड़ा पार करने में सफल रहे। 2019 में अमला ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद वो कुछ लीग खेलते हुए नजर आए और 2023 में पूरी तरह से क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 18,672 रन अपने नाम किए हैं।
ये भी पढ़ें:- श्रीसंत से थप्पड़ कांड में 200 बार माफ़ी माँगकर भी पछता रहे हरभजन सिंह, आज भी नहीं मिला सुकून!
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines