IND vs ENG: हार्दिक पांड्या ने ध्वस्त किया जसप्रीत बुमराह का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में निकल गए आगे

Hardik Pandya: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। कोलकाता में खेले जा रहे पहले मैच में हार्दिक ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने जसप्रीत बुमराह का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है।

Team India (27)
विज्ञापन

Hardik Pandya: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में हार्दिक पांड्या ने बड़ा कारनामा किया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ अपने नाम कर लिया। हार्दिक ने टी-20 प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

हार्दिक पांड्या ने तोड़ा बुमराह का रिकॉर्ड

हार्दिक अब टी-20 प्रारूप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर आ चुके हैं। उन्होंने इस मामले में जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा है, जिनके नाम भारत के लिए टी-20 में 89 विकेट हैं। लेकिन हार्दिक अब 90 विकेट के साथ उनसे आगे निकल गए हैं।

विज्ञापन

हार्दिक ने जैकब बेथल को बनाया निशाना

इस मैच में हार्दिक पांड्या ने जैकब बेथल को अपना निशाना बनाया और जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ा। हार्दिक, खबर लिखे जाने तक टी-20 प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। हार्दिक ने ये कारनामा 110 टी-20 मैच में किया।

अर्शदीप सिंह ने भी रचा इतिहास

अर्शदीप सिंह ने भी इंग्लैंड को शुरुआती दो झटके देते हुए इतिहास रच दिया। वह टी-20 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। अर्शदीप ने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा है, जिनके नाम 80 टी-20 मैच में 96 विकेट दर्ज हैं।

विज्ञापन

T20I में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट

विकेट          नाम             मैच
97            अर्शदीप सिंह  (61)
96            युजवेंद्र चहल  (80)
90           भुवनेश्वर कुमार (87)
90           हार्दिक पंड्या (110)
89           जसप्रीत बुमराह (70)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ