IND-W vs SL-W: कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका का तीसरा T20I मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स

IND-W vs SL-W, 3rd T20I: भारतीय महिला टीम की अभी श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. भारत ने शुरुआती दोनों मैच में धमाकेदार जीत अपने नाम कर ली और अब तीसरे मुकाबले पर सभी की नजर है. टीम इंडिया ये मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. आइए जानते हैं कि कब, कहां और कैसे ये मैच देख सकते हैं.

IND-W vs SL-W, 3rd T20I

भारत-श्रीलंका के बीच आज होगा बड़ा मैच

IND-W vs SL-W, 3rd T20I: भारत और श्रीलंका की वुमेंस टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. शुरुआती दो मैचों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा और उन्होंने आसानी से जीत दर्ज की. अब टीम इंडिया तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरने वाली है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीत के बाद भी अपना दबदबा जारी रखा है. आइए जानते हैं कि तीसरा मैच कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.

विज्ञापन

IND-W vs SL-W मैच कब खेला जाएगा?

भारतीय महिला टीम की भिड़ंत श्रीलंका से 26 दिसंबर 2025 यानी आज होने वाला है. ये सीरीज का तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण मैच रहने वाला है. दोनों टीमें इसे जीतना चाहेंगी.

विज्ञापन

IND-W vs SL-W तीसरा T20I मैच कहां होगा?

भारत और श्रीलंका की महिला टीम के बीच तीसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम में हो रहा है. वाइजैग में शुरुआती दो मैच हुए और अब तिरुवनंतपुरम में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में तीसरा मुकाबला होने जा रहा है.

विज्ञापन

IND-W vs SL-W मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और श्रीलंका की वुमेंस टीम के बीच तीसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा. 6:30 बजे दोनों टीमों की कप्तान हरमनप्रीत कौर और चमारी अथापत्थु टॉस के लिए आ जाएंगी.

भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच कहां LIVE देख पाएंगे?

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल पर लाइव आएगा. फैंस हिंदी और इंग्लिश भाषा में इस बड़े मैच का आनंद ले पाएंगे. जियोहॉटस्टार पर भी इस मुकाबले को देखा जा सकता है.

विज्ञापन

IND-W और SL-W का पूरा स्क्वाड

भारतीय महिला टीम का स्क्वाड: स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, जी कमलिनी.

श्रीलंकाई महिला टीम का स्क्वाड: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापत्थु (कप्तान), हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, रश्मिका सेवंदी, हर्षिता समरविक्रमा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), इमेशा दुलानी, निमेशा मदुशानी, काव्या कविंदी, नीलाक्षी डी सिल्वा, मल्की मदारा, शशिनी गिम्हानी, इनोका राणावीरा, मालशा शेहानी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ