ताबड़तोड़ बैटिंग से लूटी महफिल, पर शतक से चुके विराट कोहली, दिल्ली के लिए 'आखिरी' मैच में बनाए इतने रन

Virat Kohli Incredible Inning: विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-27 के अपने दूसरे मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. उन्होंने पहली गेंद से बड़े शॉट लगाना शुरू किया और 29 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर लिया. विराट कोहली अपने दूसरे शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन एक अच्छी गेंद पर वो कैच थमा बैठे.

Virat Kohli Incredible Inning

विराट ने जड़ा अर्धशतक

Virat Kohli Incredible Inning: विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे मैच में विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से तबाही मचाई. उन्होंने पहले मैच में शतक जड़ते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी. वो एक और सेंचुरी के करीब थे लेकिन अपना विकेट गंवा बैठे. विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के अपने दूसरे एवं आखिरी मैच में तेज गति से बैटिंग की और 77 रन बनाकर आउट हो गए. लग रहा था कि वो बैक टू बैक शतक जड़ेंगे लेकिन विशाल जायसवाल की गेंद पर वो पवेलियन लौट गए.

विज्ञापन

विराट कोहली ने ताबड़तोड़ पारी से लूटी महफिल

दिल्ली और गुजरात के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का मैच हो रहा है. दिल्ली ने प्रियांश आर्या के रूप में जल्दी विकेट गंवा दिया. इसके बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने तेज गति से रन बनाए और 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. विराट ने 11 चौके और 1 छक्के द्वारा अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद भी किंग का बल्ला नहीं रुका और उन्होंने रन बनाना जारी रखा. कोहली संभलकर खेलने लगे और 61 गेंदों में 77 रन पर पहुंच गए. लग रहा था कि वो शतक जड़ देंगे लेकिन विशाल बी जायसवाल की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में उर्विल पटेल ने उन्हें स्टंपिंग कर दिया. विराट की पारी का यहां अंत हो गया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी हुए बड़े मैच से बाहर, 190 रन बनाने के बावजूद क्यों नहीं मिली टीम में जगह? जानें कारण

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में विराट ने मचाई तबाही

विराट कोहली ने 24 दिसंबर 2025 को विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में कमाल कर दिया था. दिल्ली के लिए खेलते हुए उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ जोरदार शतक जड़ा. उन्होंने 101 गेंदों का सामना करते हुए 131 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे. विराट की पारी के दम पर ही दिल्ली 37.4 ओवरों में ही 299 रनों के लक्ष्य का पीछा कर पाई. अब उन्होंने गुजरात के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ा.

विज्ञापन

पिछले 5 मैचों में विराट कोहली का प्रदर्शन

  • 74* (81 रन) vs ऑस्ट्रेलिया
  • 135 (120) vs साउथ अफ्रीका
  • 102 (93) vs साउथ अफ्रीका
  • 65* (45) vs साउथ अफ्रीका
  • 131 (101) vs आंध्र प्रदेश
  • 77 (61) vs गुजरात

ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी, अब देख पाएंगे ‘हिटमैन’ के चौके-छक्के!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ