GT20: मोहम्मद रिजवान बने टीम के कप्तान, रिजवान के अंडर खेलेंगे बाबर आजम

GT20 Canada Babar Azam Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में खेलते दिखाई देंगे। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…

Babar Azam Mohammad Rizwan

Babar Azam Mohammad Rizwan

GT20 Canada Babar Azam Mohammad Rizwan: टी-20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल मची हुई है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) टीम के कुछ खिलाड़ियों पर एक्शन लेने की भी तैयारी कर रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि बाबर आजम को एक बार फिर कप्तानी से हटाया जा सकता है। ऐसे में टीम की कप्तानी किसके हाथ में होगी? इसे लेकर अटकलों का दौर चल रहा है। इस बीच कनाडा में आयोजित होने वाली ग्लोबल टी-20 लीग (GT20 Canada) की एक फ्रेंचाइजी ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

वेंकूवर नाइट्स फ्रेंचाइजी ने रिजवान को बनाया कप्तान

GT20 Canada की वेंकूवर नाइट्स फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को अपना कप्तान बनाया है। खास बात यह है कि बाबर आजम उनके अंडर खेलेंगे। वे भी इसी टीम में शामिल किए गए हैं, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर खेलते नजर आएंगे। टीम ने बाबर के बजाय मोहम्मद रिजवान को ये जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है। वैंकूवर नाइट्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा- वैंकूवर नाइट्स ने GT20 सीजन 4 के लिए अपना कप्तान चुना है। सर मोहम्मद रिजवान। अपने शानदार बल्लेबाजी स्किल और विकेटकीपिंग के साथ वह हमें जीत की ओर ले जाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

25 जुलाई से शुरू होगा सीजन

इस टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को भी चुना गया है। इसके साथ ही आसिफ अली, न्यूजीलैंड के माइकल रिप्पन और दक्षिण अफ्रीका के ड्वेन प्रीटोरियस टीम में शामिल हैं। नामीबिया के रूबेन ट्रम्पेलमैन और गुयाना के जेरेमी गॉर्डन ने भी टीम में जगह बनाई है। जीटी20 कनाडा का चौथा सीजन 25 जुलाई से शुरू होगा। लीग का फाइनल मुकाबला 11 अगस्त को खेला जाएगा।

विज्ञापन

वैंकूवर नाइट्स की टीम:

बाबर आजम, आसिफ अली, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, जेरेमी गॉर्डन, ऋषिव जोशी, संदीप लामिछाने, ड्वेन प्रीटोरियस, माइकल रिप्पन, सरमद अनवर, मनदीप गिरधर, युवराज समरा, शुभम शर्मा, अजयवीर सिंह, दीपेंद्र सिंह ऐरी, हर्ष ठाकर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, पॉल वैन मीकेरेन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ