हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GT vs MI Dream Team: इस बल्लेबाज को बनाया कप्तान तो रातोंरात चमक उठेगी किस्मत! ये 11 प्लेयर्स होंगे बेस्ट विकल्प

GT vs MI Dream Team: चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत गुजरात टाइटंस के साथ होगी।

विज्ञापन
GT vs MI

GT vs MI Eliminator Dream Team: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस के साथ होगा। गुजरात के लिए यह सीजन कमाल का रहा है। साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल की जोड़ी के आगे विपक्षी टीमों के गेंदबाज पानी मांगते हुए नजर आए हैं। वहीं, मुंबई ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में कमबैक की जबरदस्त कहानी लिखी है। पहले पांच मैचों में सिर्फ एक जीत के बाद प्लेऑफ तक पहुंचने का मुंबई का सफर जोरदार रहा है। आइए आपको बताते हैं एलिमिनेटर मुकाबले में वो कौन से ग्यारह खिलाड़ी होंगे, जो ड्रीम टीम में आपकी किस्मत को रातोंरात पलट सकते हैं।

एक विकेटकीपर होगा काफी

विकेटकीपर के तौर पर जॉनी बेयरस्टो सबसे बढ़िया विकल्प होंगे। बेयरस्टो पावरप्ले के अंदर किस कदर की तबाही मचा सकते हैं यह हर कोई जानता है। पिछले सीजन पंजाब किंग्स की जर्सी में बेयरस्टो ने खूब धमाल मचाया था। कुशल मेंडिस को भी आप आजमा सकते हैं।

चार बल्लेबाज रहेंगे असरदार

बल्लेबाजी में शुभमन गिल, रदरफोर्ड, साई सुदर्शन और सूर्यकुमार यादव को आप बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकते हैं। गिल और सुदर्शन के लिए यह सीजन गजब का रहा है। गुजरात के दोनों ही सलामी बल्लेबाज आईपीएल 2025 में 600 से ज्यादा रन ठोक चुके हैं। कप्तान के तौर पर सुदर्शन सबसे अच्छी चॉइस हो सकते हैं।

विज्ञापन

दो ऑलराउंडर करेंगे कमाल

हार्दिक पांड्या हर हाल में आपकी ड्रीम टीम में होने चाहिए। मुंबई के कप्तान चार ओवर का स्पेल तो डालेंगे ही इसके साथ ही तूफानी बल्लेबाजी से भी आपको अच्छे पॉइंट दे सकते हैं। वहीं, मिचेल सैंटनर को हमने दूसरे ऑलराउंडर के तौर पर अपनी टीम में जगह दी है।

गेंदबाजों की चौकड़ी करा सकती है मौज

प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं, ऐसे में उनको आप टीम से बाहर नहीं रख सकते हैं। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी भी आपकी ड्रीम टीम में होनी चाहिए। वहीं, साई किशोर भी बीच के ओवरों में बढ़िया गेंदबाजी करते हैं।

विज्ञापन

GT vs MI Dream Team

विकेटकीपर – जॉनी बेयरस्टो
बल्लेबाज- शुभमन गिल, साई सुदर्शन (कप्तान), रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान)
ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, मिचेल सैंटनर
गेंदबाज- साई किशोर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola