Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

NZ vs ENG: ‘सुपरमैन’ ग्लेन फिलिप्स ने फिर किया कमाल, नामुमकिन कैच को मुमकिन बनाकर मचाया धमाल, वीडियो वायरल

NZ vs ENG: 27 फरवरी को कोलंबो में टी-20 विश्व कप 2026 सुपर 8 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 2 विकेट से जीत दर्ज कर ली. हालांकि न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार कैच लपका, जिसका वीडियो भी देखा जा सकता है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 28, 2026 08:50

NZ vs ENG: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में मुकाबला 28 फरवरी को खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की. इस हार से न्यूजीलैंड की राह सेमीफाइनल के लिए मुश्किल हो गई है. न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार कैच लपका. उन्होंने सुपरमैन की तरह हवा में उड़कर कैच लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ग्लेन फिलिप्स का धमाकेदार कैच

न्यूजीलैंड की ओर से 9वां ओवर रचिन रवींद्र कर रहे थे. चौथी गेंद पर क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे जैकब बेथेल ने शॉट खेला, लेकिन गेंद का संपर्क बल्ले के साथ नहीं हुआ. ऐसे में गेंद हवा में गई और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने हवा में गोता लगाकर सुपरमैन स्टाइल में शानदार कैच लपक लिया. इसके बाद जैकब बेथेल को पवेलियन लौटना पड़ा. ये पहला मौका नहीं है जब फिलिप्स ने इस तरह का कैच लपका हो. वह इससे पहले इस तरह का कैच लपकते हुए नजर आ चुके हैं. वह अपनी जानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: रवि शास्त्री को मिलेगा बड़ा सम्मान, इस ऐतिहासिक स्टेडियम में उनके नाम पर होगा स्टैंड

इंग्लैंड ने हासिल किया लक्ष्य

न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ ये मुकाबला जीतना अहम था. हालांकि अब इंग्लैंड से मिली हार के बाद टीम को पाकिस्तान पर निर्भर रहना पड़ेगा. इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड की ओर से कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. सबसे ज्यादा रन टिम सेफर्ट ने बनाए. उन्होंने 25 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 161/6 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन टॉम बैंटन ने बनाए. उन्होंने 24 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली.

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड की जीत के बाद श्रीलंका से क्यों भीख मांग रहे हैं पाकिस्तानी फैंस? टी20 वर्ल्ड कप ना हुआ मछली बाजार हो गया!

First published on: Feb 28, 2026 08:50 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.