Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो चुका है। शनिवार को चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने मिलकर टीम घोषित की। इस टीम में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को जगह नहीं मिली, जो अपने पिछले पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों में तीन शतक जड़ चुके हैं। भारत के हेड कोच गौतम चाहते थे कि इस टीम में सैमसन को भी शामिल किया जाए, लेकिन रोहित और अगरकर ने विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को टीम में जगह दी।
‘दैनिक जागरण’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर इसके अलावा टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान बनाना चाहते थे, लेकिन रोहित-अगरकर की जोड़ी ने उनके इस फैसले को भी दरकिनार करते हुए शुभमन गिल को उप-कप्तानी सौंप दी। इस तरह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टीम के सिलेक्शन के संबंध में गंभीर के दो बड़े फैसलों की अनदेखी की गई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टीम की घोषणा से पहले गंभीर, कप्तान रोहित शर्मा और अगरकर के बीच लंबी मीटिंग हुई थी।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: भारत के 15 खिलाड़ी कंफर्म, अब भी हो सकती है इन 3 खिलाड़ियों की एंट्री
बुमराह की चोट पर क्या बोले अगरकर
इस बीच चीफ सिलेक्टर अगरकर ने शनिवार को कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों के लिए फिट नहीं हो पाएंगे, जिससे उन्हें हर्षित राणा को उनकी जगह लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। बुमराह बेशक इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुने गए हैं, लेकिन इस पेसर को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम में चुना गया है।
यह भी पढ़ें: इस खिलाड़ी को मिल सकती है लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान, जल्द होने वाला है ऐलान
सिडनी में चोटिल हो गए थे बुमराह
अगरकर ने कहा, ‘बुमराह को पांच सप्ताह तक मैदान से दूर रहने को कहा गया है और वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हम उनकी फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं और फरवरी की शुरुआत में मेडिकल टीम से उनकी स्थिति के बारे में पता चलेगा।’ बुमराह हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें तीसरे दिन पीठ में ऐंठन महसूस हुई, जिसकी वजह से वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पाए। भारत इस मैच में छह विकेट से हारा था।
चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines