हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ड्रेसिंग रूम की अफवाहों पर गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों की कर दी बोलती बंद

Gautam Gambhir: टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम को लेकर उड़ी अफवाहों पर हेड कोच गौतम गंभीर ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। अपने बयान से गंभीर ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन
Gautam Gambhir

Gautam Gambhir: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक होने की खबरें भी सामने आई थी और रिपोर्ट के मुताबिक सरफराज खान पर ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक करने का आरोप लगा था। इसके अलावा हेड कोच गौतम गंभीर पर काफी सवाल उठे थे। जिसके बाद अब गंभीर ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

गंभीर ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

टीम इंडिया के खिलाड़ियों और ड्रेसिंग रूम को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि “उन्होंने एक-दूसरे के साथ बहुत क्रिकेट खेला है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक महीने पहले, कुछ और अफवाहें उड़ रही थीं। भारतीय क्रिकेट का यही सार है। जब चीजें ठीक नहीं चल रही होती हैं तो ड्रेसिंग रूम के बारे में बहुत सी बातें कही जाती हैं, लेकिन एक बार जब नतीजे आपके पक्ष में आने लगते हैं, तो चीजें सही होने लगती हैं।”

टी20 के बाद वनडे की बारी

भारत और इंग्लैंड के बीच अब पांच मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है। टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 4-1 से जीत लिया। सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 150 रन से हराया। जिसमें अभिषेक शर्मा का अहम योगदान रहा। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 135 रन की पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसके अलावा गेंदबाजी में भी अभिषेक का जलवा देखने को मिला था, गेंदबाजी करते हुए इस खिलाड़ी ने 2 विकेट भी चटकाए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: Concussion विवाद पर शिवम दुबे का परफेक्ट जवाब, अकेले कर दी पूरी इंग्लिश टीम की बोलती बंद

टी20 सीरीज के बाद अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। जिसका आगाज 6 फरवरी से होगा। पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा, जिसको लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ी अब नागपुर पहुंचने लगे हैं। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए दिखाई देंगे। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए ये वनडे सीरीज काफी अहम होने वाली है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘जितना हो सके उतना आक्रामक…’ वनडे सीरीज को लेकर गौतम गंभीर ने किए इरादे साफ

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola