FIFA World Cup 2026 में अब शुरू होगी असली जंग, जानें राउंड ऑफ 16 में कब और किससे भिड़ेंगी आपकी पंसदीदा टीमें

FIFA World Cup 2026 में राउंड ऑफ 16 के लिए सभी 16 टीमें तय हो गई हैं. अब इन 16 टीमों के बीच ख‍िताब के लिए असली जंग देखने को मिलेगी और इनमें से सिर्फ 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएगी. यहां देखिए पूरा शेड्यूल.

FIFA World Cup 2026 (Image generated by AI)

FIFA World Cup 2026 (Image generated by AI)

FIFA World Cup 2026 Round of 16 Schedule: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. राउंड ऑफ 32 के सभी मुकाबले समाप्त होने के बाद अब राउंड ऑफ 16 के लिए सभी टीमें तय हो गई हैं. लियोनल मेसी की अर्जेंटीना, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल और एम्बाप्पे की फ्रांस टीम जैसी दिग्गज टीमों ने राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालीफाई किया है. 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस मेगा टूर्नामेंट में अब तक 32 टीमें बाहर हो चुकी हैं और 16 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी.

विज्ञापन

अब हर मुकाबला ‘करो या मरो’ का होगा. इस स्टेज में हारने वाली टीमों का वर्ल्ड कप सफर यहीं खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल करेगी. ऐसे में हर मैच में जबरदस्त रोमांच और कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाला है. तो चलिए जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 का पूरा शेड्यूल.

विज्ञापन

राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालिफाई करने वाली सभी टीमें

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमों में कनाडा, मोरक्को, पैराग्वे, फ्रांस, ब्राजील, नॉर्वे, मेक्सिको, इंग्लैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, बेल्जियम, पुर्तगाल, स्पेन, अर्जेंटीना, मिस्र, स्विट्जरलैंड और कोलंबिया शामिल हैं. इन 16 टीमों में से सिर्फ 8 टीमें ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना पाएंगी.

FIFA World Cup 2026 राउंड ऑफ 32 का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखस्थानभारतीय समय (IST)
कनाडा vs मोरक्को4 जुलाईह्यूस्टन स्टेडियमरात 10:30 बजे
पैराग्वे vs फ्रांस5 जुलाईफिलाडेल्फिया स्टेडियमसुबह 2:30 बजे
ब्राजील vs नॉर्वे6 जुलाईन्यू जर्सी स्टेडियमसुबह 1:30 बजे
मेक्सिको vs इंग्लैंड6 जुलाईमेक्सिको सिटी स्टेडियमसुबह 5:30 बजे
पुर्तगाल vs स्पेन7 जुलाईडलास स्टेडियमरात 12:30 बजे
संयुक्त राज्य अमेरिका vs बेल्जियम7 जुलाईसिएटल स्टेडियमसुबह 5:30 बजे
अर्जेंटीना vs मिस्र7 जुलाईअटलांटा स्टेडियमरात 9:30 बजे
स्विट्जरलैंड vs कोलंबिया8 जुलाईबीसी प्लेस, वैंकूवरसुबह 1:30 बजे

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: दूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड, बन सकते हैं नंबर-1 बल्लेबाज

इन मुकाबलों पर रहेंगी दुनिया भर के फैंस की नजर

पुर्तगाल vs स्पेन: यूरोप की दो सबसे मजबूत फुटबॉल टीमों के बीच होने वाली यह भिड़ंत राउंड ऑफ 16 का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला मानी जा रही है. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

अर्जेंटीना vs मिस्र: राउंड ऑफ 16 में लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना की टक्कर मोहम्मद सालाह की मिस्र टीम से होगा. मिस्र की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

ब्राजील vs नॉर्वे: पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील का सामना एर्लिंग हालैंड की नॉर्वे से होगा. विनीसियस जूनियर की अगुआई वाली ब्राजीलियाई टीम और हालैंड की गोल स्कोरिंग क्षमता इस मुकाबले को बेहद रोमांचक बना सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ