‘FIFA वर्ल्ड कप फिक्स्ड है…’ अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के स्टार खिलाड़ी ने लगाया बड़ा आरोप
FIFA World Cup 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम इजिप्ट के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 3-2 से रोमांचक जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. वहीं, मैच के बाद इजिप्ट के स्टार खिलाड़ी मुस्तफा जिको ने वर्ल्ड कप पर 'फिक्सिंग' का आरोप लगाया.
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार (10 जुलाई) को राउंड ऑफ-16 मुकाबले में अर्जेंटीना ने इजिप्ट के खिलाफ 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज की. अटलांटा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एक समय ऐसा लग रहा था कि लियोनेल मेसी की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, क्योंकि 79वें मिनट तक अर्जेंटीना 0-2 से पिछड़ रही थी. लेकिन आखिरी 10 मिनट में शानदार वापसी करते हुए अर्जेंटीना ने लगातार 3 गोल दागे और क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया.
हालांकि, इस मुकाबले के बाद जीत से ज्यादा चर्चा रेफरी के फैसलों और VAR (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) को लेकर हो रही है. मैच के दौरान इजिप्ट का एक गोल VAR ने रद्द कर दिया था, जिसको लेकर काफी हंगामा भी देखने को मिला. वहीं, हार के बाद इजिप्ट के स्टार खिलाड़ी मुस्तफा जिको ने रेफरी के फैसले पर सवाल उठाए और वर्ल्ड कप पर ‘फिक्सिंग’ का आरोप लगाया.
---विज्ञापन---
VAR ने पलटा मैच का रुख
दरअसल, मुकाबले के दौरान इजिप्ट के फॉरवर्ड मोस्तफा ज़िको ने 60वें मिनट में एक गोल कर अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी थी. हालांकि, VAR रिव्यू के बाद यह गोल रद्द कर दिया गया. वीडियो रिव्यू में पाया गया कि गोल से ठीक पहले हेसम हसन ने अर्जेंटीना के डिफेंडर लिसांड्रो मार्टिनेज के खिलाफ फाउल किया था, जिसके चलते रेफरी ने गोल को अमान्य घोषित कर दिया.
इसके अलावा, इजिप्ट को पेनल्टी मिलने की एक मजबूत अपील भी खारिज कर दी गई, जिससे खिलाड़ियों और फैंस में नाराजगी फैल गई. सोशल मीडिया पर भी रेफरी के फैसलों को लेकर तीखी बहस देखने को मिली.
---विज्ञापन---
हार के बाद इजिप्ट का फूटा गुस्सा
मैच खत्म होने के बाद मोस्तफा ज़िको ने रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर की कड़ी आलोचना की और वर्ल्ड कप फिक्स्ड होने का आरोप लगाया. ज़िको ने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा, “यह अन्याय है, सरासर अन्याय. रेफरी ने पूरे मैच में हमारे खिलाफ फैसले दिए और पूरे देश की मेहनत को बर्बाद कर दिया. हमें अर्जेंटीना के खिलाफ 2-0 की बढ़त बनाए रखने ही नहीं दी गई. मुझे लगता है कि यह टूर्नामेंट फिक्स्ड है. भगवान हमारे लिए काफी हैं और वही सब कुछ संभाल सकते हैं.” उनके इस बयान ने फुटबॉल जगत में नई बहस छेड़ दी है.
"It's clear that this tournament has been fixed."
Egypt's Mostafa Zico was not happy with some of the decisions in their game against Argentina. pic.twitter.com/VbDdFbkRBC
मुकाबले में इजिप्ट ने यासर इब्राहिम और मोस्तफा ज़िको के गोल की बदौलत 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली थी. अगर VAR ने तीसरा गोल रद्द नहीं किया होता, तो स्कोर 3-0 हो सकता था और अर्जेंटीना की वापसी लगभग नामुमकिन हो जाती. लेकिन 79वें मिनट में डिफेंडर क्रिस्टियन रोमेरो ने शानदार हेडर लगाकर अर्जेंटीना की उम्मीदें जिंदा रखीं.
---विज्ञापन---
इसके बाद 83वें मिनट में लियोनेल मेसी ने पेनल्टी को गोल में बदलते हुए स्कोर 2-2 कर दिया. यह मेसी का मौजूदा टूर्नामेंट का आठवां और वर्ल्ड कप इतिहास का 21वां गोल रहा. एक्स्ट्रा टाइम में एंजो फर्नांडीज ने विजयी गोल दागकर अर्जेंटीना को 3-2 की यादगार जीत दिला दी और टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया.
हिंदी न्यूज़/खेल/'FIFA वर्ल्ड कप फिक्स्ड है…' अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के स्टार खिलाड़ी ने लगाया बड़ा आरोप
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.