Euro 2024 Final: स्पेन की ऐतिहासिक जीत, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

Euro 2024 Final Spain vs England: यूरो 2024 का फाइनल मुकाबले में स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। स्पेन ने चौथी बार यूरो खिताब को अपने नाम किया है। चौथी बार यूरो का खिताब जीतने वाली स्पेन पहली टीम बन गई है।

spain Euro 2024 Final

spain Euro 2024 Final

Euro 2024 Final Spain vs England: स्पेन और इंग्लैंड के बीच यूरो 2024 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच को स्पने ने जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। मैच के दौरान पहले हाफ से ही स्पेन ने इंग्लैंड पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था, लेकिन इंग्लैंड टीम भी कमजोर नहीं थी। पहले हाफ में कोई भी गोल करने में सफल नहीं हो पाई थी, जिसके चलते पहला हाफ 0-0 पर खत्म हुआ।

विज्ञापन

दूसरे हाफ में बदला खेल

दूसरे हाफ में पहला गोल स्पेन की तरफ से 47वें मिनट नेको विलियम्स ने किया था। इसके साथ स्पेन 1-0 से आगे हो गई थी। इसके बाद दूसरे हाफ में 73वें मिनट में इंग्लैंड की तरफ गोल किया गया। कोल पामर ने गोल करके इंग्लैंड को स्पेन के बराबर ला दिया था।

विज्ञापन

इसके बाद मैच में स्पेन ने सब्सटीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मिकेल ओयारजाबल को मैदान पर उतारा। मिकेल ने मैच के अंतिम क्षणों में गोल करके स्पेन को चैंपियन बना दिया। मिकेल ने 86वें मिनट में गोल करके स्कोर को 2-1 कर दिया था और स्पेन ने इस मैच को जीत लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

4 खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी स्पेन

यूरो 2024 के फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर स्पेन ने चौथी बार इस खिताब को अपने नाम किया है। अब स्पेन 4 यूरो खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले जर्मनी ने तीन बार इस खिताब को अपने नाम किया था। इस पूरे यूरो 2024 में स्पेन के मिडफील्डर रॉड्री ने कमाल के प्रदर्शन का नजारा पेश किया। जिसके बाद रॉड्री को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया। इसके अलावा स्पेन के लैमिन यमल को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ