ENG vs PAK Mark Wood Azam Khan: पाकिस्तान की टीम विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार को खेला गया। जिसमें पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। द ओवल ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज मार्क वुड ने पाकिस्तान के बल्लेबाज आजम खान को इस तरह से आउट किया कि क्रिकेटप्रेमी देखते ही रह गए।
तूफानी बाउंसर पर बुरी तरह बीट हुए आजम खान
ये नजारा 11वें ओवर में देखने को मिला। आजम खान शादाब खान के डक पर आउट होने के बाद खेलने आए थे। वह चार गेंद खेल चुके थे और खाता भी नहीं खोल सके। इस ओवर की दूसरी गेंद पर मार्क वुड ने उन्हें तूफानी बाउंसर फेंकी। जिस पर आजम खान बुरी तरह बीट हुए। बॉल उनके कंधे के पास से होकर गुजरी। जिसे विकेटकीपर जोस बटलर ने हवा में छलांग लगाकर लपक लिया।
5 गेंदों में डक पर आउट होकर चले गए आजम
बटलर की अपील के बाद आजम को फील्ड अंपायर ने आउट करार दे दिया। आजम को लगा कि ये बॉल उनके कंधे से टच होकर गई है। इसलिए वह थोड़े कंफ्यूज हुए। थर्ड अंपायर ने जब रिव्यू में इसे चेक किया तो पता चला कि जब आजम बीट हुए और बॉल उनके पास से गुजरी तो ये उनके ग्लव्स से टच हो चुकी थी। अल्ट्राएज में स्पाइक आने पर फील्ड अंपायर का फैसला बरकरार रखा गया और आजम को 5 गेंदों में शून्य पर पवेलियन लौटना पड़ा।
ये भी पढ़ें: बाबर आजम ने वर्ल्ड कप से पहले रचा इतिहास, बने ये मुकाम हासिल करने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज
आजम ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता
आजम खान इससे पहले 25 मई को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भी फ्लॉप रहे थे। वह महज 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। टी-20 विश्व कप से पहले आजम खान की फॉर्म ने पाकिस्तान टीम की चिंता बढ़ा दी है। देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान टीम उन्हें विश्व कप की प्लेइंग इलेवन में शामिल करती है या नहीं।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: क्या अमेरिका में खुश नहीं है टीम इंडिया?
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: विराट कोहली कब पहुंचेंगे अमेरिका? सामने आईं लेटेस्ट तस्वीरें
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया का पसीना बहा रहा ये गेंदबाज, कौन है रोहित-सूर्या के साथ दिखा अनजान खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: स्टार खिलाड़ी का वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल, अमेरिका ने वीजा देने से किया इनकार
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विराट-रोहित नहीं, टी20 विश्व कप में सिर्फ इस भारतीय ने ठोकी है सेंचुरी
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: यशस्वी बाहर, अक्षर की एंट्री…ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की परफेक्ट Playing XI
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
18 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
39 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines