हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बाबर आजम ने वर्ल्ड कप से पहले रचा इतिहास, बने ये मुकाम हासिल करने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज

Babar Azam ENG vs PAK: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टी-20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया है। उन्होंने 4 हजार रन का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन
Babar Azam

Babar Azam ENG vs PAK: पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम अपने करियर में नित-नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं। टी-20 विश्व कप से पहले उन्होंने नया मुकाम हासिल किया है। बाबर इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को खेले गए चौथे मुकाबले में ओपनिंग करने उतरे। इस दौरान उन्होंने 22 गेंदों में 5 चौके-1 छक्का जड़कर 36 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ ही बाबर आजम ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचा।

T20i में 4 हजार रन बनाने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज बने बाबर आजम 

बाबर आजम टी-20 इंटरनेशनल में 4000 रन पूरे करने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल में 4 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बाबर आजम अब विराट कोहली के काफी करीब पहुंच गए हैं। बाबर ने 13 रन बनाकर 4 हजार रन का आंकड़ा पार किया। पाकिस्तान के कप्तान ने ये मुकाम 119वें मैच की 112वीं इनिंग में हासिल किया।

विराट कोहली के विश्व रिकॉर्ड से 14 रन दूर 

चौथे टी-20 इंटरनेशनल से पहले उनके नाम 3987 रन थे। अब बाबर ने 36 रन बनाकर कुल 4023 रन बना लिए हैं। बाबर ने ये रन 41.05 के औसत और 130.15 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। जिसमें 3 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं। बाबर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके जमाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अब तक 432 चौके जड़े हैं। अब वह विराट कोहली के विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 14 रन दूर हैं। यदि इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच में बाबर फिफ्टी जड़ देते तो विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते थे। हालांकि वह चूक गए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: विराट कोहली कब पहुंचेंगे अमेरिका? सामने आईं लेटेस्ट तस्वीरें

रोहित शर्मा नंबर-3 पर 

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात की जाए तो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। रोहित ने अब तक 151 मैचों की 143 इनिंग में 3974 रन बनाए हैं। जबकि चौथे स्थान पर आयरलैंड के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग का नाम है। जिन्होंने 142 मैचों की 141 इनिंग में 3589 रन बनाए हैं। पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल हैं। जिन्होंने 122 मैचों की 118 इनिंग में 3531 रन जड़े हैं। आपको बता दें कि बाबर आजम T20 करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही 10 हजार रन का आंकड़ा पार किया था। कहना गलत नहीं होगा कि बाबर विश्व कप में भी कई रिकॉर्ड बना सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: क्या अमेरिका में खुश नहीं है टीम इंडिया? 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: विराट कोहली कब पहुंचेंगे अमेरिका? सामने आईं लेटेस्ट तस्वीरें 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया का पसीना बहा रहा ये गेंदबाज, कौन है रोहित-सूर्या के साथ दिखा अनजान खिलाड़ी 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: स्टार खिलाड़ी का वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल, अमेरिका ने वीजा देने से किया इनकार 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विराट-रोहित नहीं, टी20 विश्व कप में सिर्फ इस भारतीय ने ठोकी है सेंचुरी 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: यशस्वी बाहर, अक्षर की एंट्री…ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की परफेक्ट Playing XI 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया को दोबारा वर्ल्ड कप नहीं जीतने देगी ये टीम, दिग्गज ने चैंपियंस को दी चेतावनी 

ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: वेन्यू बदलने से लेकर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे तक, पढ़ें विश्व कप में भारत-पाक मैच के विवाद 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 क्रिकेटर, 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola