हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs IND: घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन का इन 2 खिलाड़ियों को मिला फल, इंग्लैंड दौरे पर मिली टीम में जगह

ENG vs IND: 2 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा गया था, जिसके बाद उनके टेस्ट करियर को खत्म माना जा रहा था. अब इन खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर ली है. इन खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में भी मौका मिल सकता है.

विज्ञापन
Karun Nair

ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो कुछ नामों के चयन ने सभी को खुश कर दिया. 2 खिलाड़ियों ने लंबे समय के बाद टीम इंडिया में कमबैक किया है. इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा गया था, जिसके बाद उनके टेस्ट करियर को खत्म माना जा रहा था. अब इन खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर ली है. इन खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में भी मौका मिल सकता है.

8 सालों के बाद इस खिलाड़ी को मिला मौका 

भारतीय टीम के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर को 2017 के बाद अब टीम इंडिया में मौका मिला है. नायर ने भारतीय टीम के लिए 6 टेस्ट मैच में 62.33 की औसत से 374 रन बनाए हैं. जिसमें एक तिहरा शतक भी शामिल है. करुण ने इस साल रणजी ट्रॉफी में 9 मैच खेला. जिसमें उन्होंने 53.93 की शानदार औसत से 863 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 शतक 2 अर्धशतक भी बनाए. इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी नायर ने रनों की बारिश की. जिसके कारण ही अब इंग्लैंड दौरे पर नायर को मौका मिला है. प्लेइंग 11 में करुण को नंबर 5 पर बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है.

शार्दुल ठाकुर की भी हुई वापसी

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की टीम इंडिया में 2 सालों के बाद वापसी हुई है. अब तक उन्होंने टीम इंडिया के लिए 11 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 31 विकेट लिए तो वहीं बल्ले से 331 रन भी बनाए हैं. इस साल रणजी ट्रॉफी में शार्दुल ने 9 मैच खेले. जहां पर उन्होंने 42.08 की औसत से 505 रन बनाए. जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक भी शामिल हैं. शार्दुल ने गेंद के साथ 22.62 की औसत से 35 विकेट भी झटके थे. इसी प्रदर्शन के कारण ही अब अजीत अगरकर की टीम ने शार्दुल को कमबैक का मौका दिया है. तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में वो नंबर 8 पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ENG vs IND: श्रेयस-पडिक्कल और मोहम्मद शमी को क्यों नहीं मिला मौका? अजीत अगरकर ने बताया कारण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola