Duleep Trophy 2024: इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल, पहले ही मैच में हुआ फ्लॉप

Duleep Trophy 2024: बुची बाबू टूर्नामेंट के बाद दलीप ट्रॉफी 2024 में इस भारतीय खिलाड़ी का खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। जिसके बाद इस खिलाड़ी का बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया से पत्ता कटना तय माना जा रहा है।

test team india

test team india

Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 का आगाज आज यानी 5 सितंबर से हो चुका है। पहले दिन इंडिया ए का मुकाबला इंडिया बी के साथ और इंडिया सी का मुकाबला इंडिया डी के साथ हो रहा है। बांग्लादेश के साथ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों के लिए दलीप ट्रॉफी काफी अहम है, इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ही आगे टेस्ट टीम इंडिया में मौका दिया जाएगा। लेकिन दलीप ट्रॉफी के पहले ही मैच में इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में वापसी को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है।

श्रेयस अय्यर ने फिर किया निराश

दलीप ट्रॉफी 2024 में श्रेयस अय्यर को इंडिया डी टीम का कप्तान बनाया गया है। श्रेयस अय्यर की टीम मुकाबला रुतुराज गायकवाड़ की इंडिया सी के साथ हो रहा है। वहीं अपने पहले ही दलीप ट्रॉफी 2024 के मैच में श्रेयस अय्यर फ्लॉप साबित हुए। पहली पारी में अय्यर महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब अय्यर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है क्योंकि अगर आगे में भी उनका प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो अय्यर को बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मौका मिलना काफी मुश्किल हो जाएगा। इस मैच में अय्यर ने 16 गेंदों का सामना किया था, इसके बाद विजयकुमार ने उनको आउट किया।

इससे पहले बुची बाबू टूर्नामेंट में भी अय्यर का बल्ला खामोश रहा था। इस टूर्नामेंट में भी श्रेयस का खराब प्रदर्शन देखने को मिला था। श्रीलंका दौरे पर अय्यर को वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। इस सीरीज में भी अय्यर ने काफी निराश किया था। ऐसे में लगातार फ्लॉप होने के चलते अय्यर के टीम इंडिया में सेलेक्शन पर खतरा मंडराने लगा है।

पिछली कई सीरीज से श्रेयस अय्यर लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। अब सेलेक्टर उनको नजरअंदाज करके किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका दे सकते हैं। हालांकि उनके अगले मैचों के प्रदर्शन पर जरूर सेलेक्टर्स की नजरें रहने वाली है। बता दें, भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ