RCB को मिली हार, लेकिन दिनेश कार्तिक के इस SIX ने जीत लिया दिल

Dinesh Karthik Biggest Six of IPL 2024: दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 में अब तक का सबसे लंबा छक्का जड़ा। उन्होंने 108 मीटर का Six ठोका। उनकी फाइटिंग स्पिरिट ने क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया है।

Dinesh Karthik Six RCB vs SRH

Dinesh Karthik Six RCB vs SRH

Dinesh Karthik Biggest Six of IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में आरसीबी को 25 रन से करारी हार मिली। इस मैच में जहां आरसीबी के गेंदबाजों ने एक बार फिर फ्लॉप शो दिखाया तो वहीं दिनेश कार्तिक ने दिल जीतने वाला काम किया।

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक ने जड़ा आईपीएल 2024 में अब तक का सबसे लंबा छक्का 

भले ही आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन दिनेश कार्तिक की ताबड़तोड़ पारी ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है। वह अंत तक फाइटर की तरह लड़े और महज 35 गेंदों में 5 चौके-7 छक्के ठोक 237.14 की स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाकर लौटे। इस दौरान उन्होंने एक मॉन्स्टर छक्का लगाया। जो आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का बन गया है।

विज्ञापन

टी नटराजन को कूटा

दिनेश कार्तिक ने ये छक्का 16वें ओवर की पहली गेंद पर ठोका। टी नटराजन अपना तीसरा ओवर डालने आए तो दिनेश कार्तिक ने इसे जड़ से खोदा और लेग साइड की ओर डीप फॉरवर्ड पर इतना लंबा छक्का ठोका कि बॉल काफी देर तक हवा में रहने के बाद स्टेडियम पार कर गई। दिनेश कार्तिक का ये छक्का 108 मीटर का रहा। इसी के साथ दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 में अब तक का सबसे लंबा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। कार्तिक के इस छक्के ने क्रिकेटप्रेमियों से वाहवाही लूट ली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

बेहतरीन फॉर्म में हैं दिनेश कार्तिक

आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भले ही आरसीबी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा हो, लेकिन कार्तिक अपनी ताबड़तोड़ पारी से लगातार फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 53 रन की पारी खेली थी। इस पारी में भी कार्तिक ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी का जलवा दिखाया था। उन्होंने 23 गेंदों में 5 चौके-4 छक्के ठोक 230 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से ये रन जड़ दिए थे। कार्तिक की फॉर्म को देखते हुए उन्हें टी-20 वर्ल्ड का भी संभावित दावेदार बताया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ