IPL 2025: आईपीएल 2024 के 18वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को अपने दूसरे मैच में 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला उनके होम ग्राउंड, एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जहां उन्हें 17 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार मिली।
इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 196 रन बनाए। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 146 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इस हार के साथ सीएसके का नाम आईपीएल की एक शर्मनाक लिस्ट में भी जुड़ गया, जिसमें पहले सिर्फ 6 टीमें शामिल थीं।
सीएसके को आईपीएल में मिली 100वीं हार
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने अब तक 135 मैच गंवाए हैं। अब चेन्नई सुपर किंग्स भी 100 मैच हारने वाली 7वीं टीम बन गई है। सीएसके ने अब तक आईपीएल में कुल 241 मैच खेले हैं, जिनमें से 139 में जीत हासिल की और 100 में हार का सामना करना पड़ा।
आरसीबी के खिलाफ मिली यह हार सीएसके की आईपीएल इतिहास में रनों के अंतर से तीसरी सबसे बड़ी हार है। आईपीएल 2013 में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 60 रनों से हराया था, जो रनों के अंतर से उनकी अब तक की सबसे बड़ी हार है।
| रैंक | टीम | कुल हार |
|---|---|---|
| 1 | दिल्ली कैपिटल्स | 135 |
| 2 | पंजाब किंग्स | 134 |
| 3 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 129 |
| 4 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 121 |
| 5 | मुंबई इंडियंस | 118 |
| 6 | राजस्थान रॉयल्स | 109 |
| 7 | चेन्नई सुपर किंग्स | 100 |
आरसीबी से हार के बाद सीएसके का नेट रनरेट बिगड़ा
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार 4 विकेट की जीत से की थी। इसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि सीएसके आरसीबी के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। लेकिन इस मैच में न तो गेंदबाज चले और न ही बल्लेबाज, जिससे टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस हार का असर सीएसके के नेट रनरेट पर भी पड़ा। दो मैचों में एक जीत और एक हार के बाद अब उनका नेट रनरेट -1.013 हो गया है।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines