Yuzvendra Chahal in county: वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) और एशिया कप (Asia Cup 2023) के लिए घोषित भारतीय टीम से बाहर रखे गए युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में जलवा बिखेरा है। एक मुकाबले में खेलते हुए उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। विकेट ऐसे की बॉल किसी भी बल्लेबाज के समझ में नहीं आई।
दरअसल चहल ने केंट के साथ काउंटी चैंपियनशिप (kent county championship) की शुरुआत की है, और शुरुआत ऐसी की सभी बल्लेबाज देखते ही रह गए। इसी के बाद से कहा जा रहा है कि कहीं सलेक्टर्स ने चहल को लेकर जल्दबाजी तो नहीं कर दी है।
ऐसा रहा चहल का जलवा
मैच की बात करें तो चहल ने एक नहीं बल्कि 3 विकेट अपने नाम करने में सफलता हांसिल की। चहल ने मैथ्यू मोंटगोमरी, लिंडन जेम्स और कैविन हैरिसन बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। सबसे बड़ी बात ये है कि चहल की गेंदों को ये बल्लेबाज बिल्कुल समझ ही नहीं पा रहे थे। नॉटिंघमशायर के बल्लेबाजों के लिए पहली पारी कुछ खास नहीं रही।
केंट ने अपनी पहली पारी में 446 रन बनाए थे और नॉटिंघमशायर के बल्लेबाज सिर्फ 265 रन ही बना सके। यानी केंट को 181 रन की लीड मिल गई है। आपको बताते चलें कि केंट के साथ चहल के अलावा अर्शदीप सिंह भी जुड़े हुए हैं। जिन्होंने 5 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं।
आखिरी बार जनवरी में इंटरनेशनल टी20 सीरीज खेले थे चहल
चहल की बात करें तो इस साल जनवरी से इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के साथ कोई इंटरनेशनल टी20 मुकाबला नहीं खेला है। जनवरी 2023 में आखिरी बार चहल वेस्टइंडीज के साथ टी20 सीरीज में थे। जिसमें 5 टी20 मुकाबले खेले गए थे। अभी की बात करें तो चहल केंट के साथ तीन काउंटी मुकाबले खेलेंगे। नॉटिंघमशायर और लंकाशायर के बाद समरसेट के साथ चहल को अपना जलवा दिखाना है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines