WTC Points Table 2025-27: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला गया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच को 214 रनों से अपने नाम कर लिया. इसी के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव हुआ. न्यूजीलैंड को एक पायदान का फायदा हुआ, जबकि ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत अब भी बरकरार है. वहीं, भारतीय टीम भी टॉप-5 में शामिल है.
ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार
ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला जीता और अपनी बादशाहत को बरकरार रखा. इसे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया का पीसीटी 80 था, जो इस जीत के बाद बढ़कर 81.82 का हो गया है. वहीं साउथ अफ्रीका का पीसीटी 75 का था, जो अब घटकर 60 हो गया है. साउथ अफ्रीका को एक पायदान का नुकसान हुआ और वह दूसरे से तीसरे नंबर पर चली गई है. इसके अलावा न्यूजीलैंड को एक पायदान का फायदा हुआ है, न्यूजीलैंड तीसरे से दूसरे नंबर पर चली गई है. न्यूजीलैंड का पीसीटी अब 72.22 हो गया है. बांग्लादेश 55.56 पीसीटी अंक के साथ चौथे नंबर पर है.
भारतीय टीम ने अब तक WTC 2025-27 में 11 मुकाबले खेले हैं और टीम ने 5 मैच में जीत हासिल की है, जबकि 4 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा दो मैच ड्रॉ हुए हैं. भारत 51.52 पीसीटी अंक के साथ पांचवें नंबर पर काबिज है.
ऑस्ट्रेलिया का शानदार प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल की. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 137.2 ओवर में 390 रन बनाए थे. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन मैट रैनशॉ ने बनाए. उन्होंने 397 गेंदों में 190 रनों की शानदार पारी खेली. उनके अलावा कप्तान पैट कमिंस ने 43 रनों का योगदान दिया था, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 78 ओवर में 284 रनों पर सिमट गई. अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन डेविड बेडिंगहैम ने बनाए. उन्होंने 73 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली. इसके अलावा वियान मुल्डर ने 50 गेंदों में 30 रन बनाए थे.
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में भी शानदार प्रदर्शन किया और 58 ओवर में 314/6 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. दूसरी पारी में भी मैट रैनशॉ चमके और उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. रैनशॉ ने 99 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली. जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका 86.5 ओवर में ही 206 रनों पर सिमटी. साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन एडेन मार्करम ने बनाए. उन्होंने 237 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 214 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला जीत लिया.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines