नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के द ओवल में WTC 2023 का फाइनल शुरू हुआ। महामुकाबले में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को चकमा दिया। उन्होंने शानदार इनस्विंगर से मार्नस लाबुशेन को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। उन्होंने स्टीव स्मिथ के भी होश उड़ाए।
स्मिथ ने बना लिया मुंह
स्मिथ का एक रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके चेहरे पर हैरानी वाले एक्सप्रेशन साफ नजर आ रहे हैं। वे जैसे ही वे शमी की एक बॉल पर बीट हुए, उन्होंने हाथ ऊपर किया और उन्हें देख मुंह बना लिया। इस मजेदार रिएक्शन पर शमी भी हंसते हुए नजर आए। स्मिथ का ये रिएक्शन बॉलर्स की लय बिगाड़ने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। इससे पहले भी वे कई मौकों पर इस तरह रिएक्ट करते नजर आ चुके हैं।
कोहली ने की स्मिथ की तारीफ
इधर, विराट कोहली ने स्टीव स्मिथ की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। कोहली ने कहा- स्टीव स्मिथ इस पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज हैं। मैंने पिछले 10 वर्षों में दुनिया में किसी को 60+ की औसत से रन बनाते नहीं देखा है।
स्मिथ और हैड की शानदार साझेदारी
मैच के स्कोर की बात करें तो टीम ने 61 ओवर में 3 विकेट खोकर 222 रन बना लिए हैं। स्मिथ और ट्रैविस हैड शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। हैड शतक के करीब हैं, तो वहीं स्मिथ अर्धशतक के पास हैं। दोनों के बीच 146 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है।
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
19 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines