Virat Kohli: वनडे विश्व कप 2023 खत्म हुए अब एक सप्ताह से भी ज्यादा का समय हो गया है। फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जिस के बाद भारतीय टीम का खिताब जीतने का सपना भी खत्म हो गया था। पूरे विश्व कप में भारतीय टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल से पहले सभी 10 मैच जीते थे। इस पूरे टूर्नामेंट में वैसे भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी छाए रहे, लेकिन टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इकलौते ऐसे खिलाड़ी है जो मैदान से लेकर गूगल तक छाए रहे।
साल 2023 में गूगल पर छाए रहे विराट कोहली
विराट कोहली जहां एक तरफ अपनी बल्लेबाजी के दम पर पूरी दुनिया में छाए रहे तो वहीं लोगों ने गूगल पर भी विराट को काफी ज्यादा सर्च किया। साल 2023 में विराट कोहली को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इस मामले में विराट ने फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी को भी पीछे छोड़ दिया। इस साल विराट कोहली को 5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने गूगल पर सर्च किया। इसके अलावा रोहित शर्मा को भी 4.7 मिलियन लोगों ने गूगल पर सर्च किया। वहीं दूसरी तरफ रोनाल्डो को 4.4 मिलियन और मेसी को 4.3 मिलियन लोगों ने गूगल पर सर्च किया है।
ये भी पढ़ें:- पीटर हैंड्सकॉम्ब आउट होने के बावजूद नहीं छोड़ रहे थे क्रीज, कॉमेंटेटर और अंपायर हुए हैरान, देखें वीडियो
मैदान पर भी छाए रहे विराट-रोहित
बता दें, ये साल रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए काफी शानदार रहा है। जहां एक तरफ से विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा ने 11 मैचों में 597 रन बनाए तो वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली ने 11 मैचों में 765 रन बनाए है। इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 3 शतक भी निकले। साल 2023 में विराट को प्रदर्शन की बात करे तो इस साल विराट ने 8 शतक और 6 अर्धशतक लगाए है।
इस साल विराट के लिए कई अहम रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। विश्व कप 2023 के दौरान विराट ने वनडे इंटरनेशल में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ा है। विराट के नाम अब वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक हो गए है। इसके अलावा विराट कोहली विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे हैं और उनको मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines