IPL 2026 फाइनल में जोस बटलर के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, इस लिस्ट में हुए शामिल

IPL 2026: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर गुजरात टाइटंस के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम नजर आ रही है. इस बड़े मुकाबले में गुजरात की टीम के दिग्गज जोस बटलर ने बहुत ज्यादा निराश किया.

Jos Buttler
1 / 6
Jos Buttler

IPL 2026: गुजरात टाइटंस की टीम फाइनल मुकाबले से पहले शानदार फॉर्म में नजर आ रही थी. हालांकि फाइनल मुकाबले में गुजरात के बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. टॉस हारने के बाद गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी. इस मुकाबले में टीम के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने बहुत ज्यादा निराश किया है. हम आपको फाइनल मुकाबले में सबसे धीमी बल्लेबाजी करने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं.

विज्ञापन

मैथ्यू हेडन

मैथ्यू हेडन 2 / 6

आईपीएल फाइनल मुकाबले में सबसे धीमी बल्लेबाज का शर्मनाक रिकॉर्ड मैथ्यू हेडन के नाम हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2010 के फाइनल मुकाबले में 31 गेंदों में सिर्फ 17 रन बनाए थे. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 54.83 का रहा है.

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक 3 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए आईपीएल 2021 के फाइनल में दिनेश कार्तिक ने भी बहुत ही धीमी पारी खेली थी. कार्तिक ने 26 गेंदों में सिर्फ 21 रन ही बनाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 80.76 का ही रहा था. 

जोस बटलर

जोस बटलर 4 / 6

2026 में जोस बटलर का नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है. बटलर ने 23 गेंदों में सिर्फ 19 रन ही बनाए हैं. इस दौरान बटलर का स्ट्राइक रेट सिर्फ 82.60 का रहा है. बटलर की इस पारी ने गुजरात को बहुत नुकसान पहुंचाया है.

विज्ञापन

एडेन मार्करम

एडेन मार्करम 5 / 6

आईपीएल 2024 में एडेन मार्करम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए केकेआर के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेल रहे थे. जहां पर उन्होंने 23 गेंदों में सिर्फ 20 रन ही बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 86.95 का रहा था.

मुरली विजय

मुरली विजय6 / 6

साल 2013 के फाइनल में मुरली विजय ने भी बहुत ही धीमी पारी खेली थी. सीएसके की तरफ से खेलते हुए विजय ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 गेंदों में 18 रन ही जोड़े थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 90 का है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन